BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुजरात में तीन इस्तीफों के बाद कांग्रेस ने विधायकों को भेजा रिसॉर्ट

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in Uncategorized
गुजरात में तीन इस्तीफों के बाद कांग्रेस ने विधायकों को भेजा रिसॉर्ट

गुजरात में तीन इस्तीफों के बाद कांग्रेस ने विधायकों को भेजा रिसॉर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद: आगामी 19 जून को होने वाले राज्यसभा चुनावों से पहले गुजरात में अपने तीन विधायकों के इस्तीफे से परेशान कांग्रेस ने शनिवार को अपने कई विधायकों को उनके विधानसभा क्षेत्रों के नजदीक रिसॉर्ट और बंगलों में भेज दिया है ताकि कोई उन तक पहुंच न सके. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी.

कांग्रेस के अक्षय पटेल और जीतू चौधरी ने तीन जून को इस्तीफे दिए थे, वहीं ब्रजेश मेरजा ने पांच जून को पार्टी छोड़ दी थी. इसके बाद 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 65 रह गई है. हालांकि सदन की प्रभावी संख्या इस समय 172 है क्योंकि दस सीटें अदालतों के मामलों और इस्तीफों की वजह से खाली हैं.

विधायकों को भेजा रिसॉर्ट

कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि उत्तर गुजरात के अनेक पार्टी विधायकों को बनासकांठा जिले में अंबाजी के पास एक रिसॉर्ट में भेजा गया है, वहीं दक्षिण और मध्य गुजरात के विधायकों को आणंद में निजी बंगलों में भेजा गया है. उन्होंने बताया कि सौराष्ट्र क्षेत्र के विधायकों को राजकोट के एक रिसॉर्ट में रहने को भेजा गया है.

दोशी के अनुसार, “पार्टी आलाकमान ने विधायकों को अपने काम पूरे करने के बाद शनिवार को आणंद, अंबाजी और राजकोट के रिसॉर्टों में पहुंचने को कहा था. वे अपने विधानसभा क्षेत्रों की जोन वार स्थिति के आधार पर इन रिसॉर्ट में पहुंच रहे हैं. इनमें से कई पहुंच चुके हैं और बाकी जल्द पहुंच जाएंगे.”

पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे विधायकों से चर्चा

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों से बातचीत करेंगे और मौजूदा स्थिति और आगामी राज्यसभा चुनावों पर चर्चा करेंगे. दोशी ने कहा कि ये विधायक गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को होने वाले चुनाव के दिन तक इन रिसॉर्ट में रह सकते हैं.

मार्च में विधायकों को भेजा था जयपुर

इससे पहले कांग्रेस ने मार्च में अपने विधायकों को जयपुर के एक रिसॉर्ट में भेजा था. तब 26 मार्च को प्रस्तावित राज्यसभा चुनावों से पहले उसके पांच विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. हालांकि तब कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते चुनाव टल गए थे. कांग्रेस सदस्यों की संख्या घटकर 65 हो जाने के बाद पार्टी को दो राज्यसभा सीटें जीतने में मुश्किल आ सकती है जिनके लिए उसने वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी और शक्तिसिंह गोहिल को उतारा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोविड-19 की दवा आ जाएगी 2-3 महीने के अंदर: AIIMS

Next Post

CM पर चिराग पासवान के बयान को लेकर जदयू का जोरदार हमला

Next Post
CM पर चिराग पासवान के बयान को लेकर जदयू का जोरदार हमला

CM पर चिराग पासवान के बयान को लेकर जदयू का जोरदार हमला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d