BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान अधिकार दिवस को सफल बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी के मार्गनिर्देशन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में 15 जनवरी को राज्य मुख्यालय पर पार्टी की ओर से ‘‘किसान अधिकार दिवस’’ को सफल बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार षड़यंत्रकारी तरीके से न्याय मांग रहे देश के अन्नदाता किसानों को थकाने और झुकाने की साजिश कर रही है. काले कानून खत्म करने की बजाय, 40 दिनों से मीटिंग-मीटिंग खेल रही है और किसानों को तारीख पर तारीख दे रही है. 73 साल के देश के इतिहास में ऐसी निर्दयी और निष्ठुर सरकार कभी नहीं बनी, इस सरकार ने ईस्ट इंडिया कंपनी और अंग्रेजों के जुल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इसलिए पार्टी ने किसानों के समर्थन में आवाज को बुलंद करने का निर्णय लिया है.

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसानों की आजीविका और सरकार की अवसरवादिता की है, ये लड़ाई किसानों की खुद्दारी और सरकार की खुदगर्जी के बीच है, ये लड़ाई किसानों की बेबसी और सरकार की बर्बरता की है. ये लड़ाई सत्ता के सिंहासन पर मदमस्त सरकार और न्याय मांगते सड़क पर बैठे किसानों के बीच है, ये लड़ाई दीया और तूफान की है. किसान देश की उम्मीदों का दीप है और सरकार पूंजीपतियों के हित के लिए देश का सब कुछ तबाह कर देने वाला तूफान बन गयी है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि मोदी सरकार मुट्ठी भर पूंजीपतियों के हित साधने के लिए, मुट्ठी भर पूंजीपतियों की ड्योढ़ी पर बिकी हुई है. यही कारण है हाड़ कंपकंपाती सर्दी-बारीश-ओलों के बीच 60 से अधिक अन्नदाताओं ने दम तोड़ दिया, लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि नरेंद्र मोदी का मुंह आज तक देश पर कुर्बान होने वाले उन 60 किसानों के लिए सांत्वना का एक शब्द भी नहीं निकला. इन किसानों  की मौत के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार ज़िम्मेदार है.

प्रदेश प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भारतीय संविधान में कानून बनाने की जिम्मेवारी कोर्ट को नहीं दी, संसद को दी है. यदि सरकार अपनी जिम्मेदारी संभालने में असक्षम है, तो मोदी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है. अब समय आ गया है कि मोदी सरकार देश के अन्नदाता की चेतावनी को समझे, क्योंकि अब देश का किसान काले कानून खत्म करवाने के लिए करो या मरो की राह पर चल पड़ा है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा 15 जनवरी को डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में राज्य भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता किसान अधिकार दिवस में राजधानी रांची में जुटेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कृषि बिल पूरी तरह से किसानों के हित में, किसानों का आंदोलन विशुद्ध रूप से राजनीतिक: अमरेंद्र प्रताप

Next Post

पूर्व नक्सली की गोली मार कर हत्या

Next Post
कलयुगी बेटा: शराब पीने से मां करती थी मना, बेटे ने उतारा मौत के घाट

पूर्व नक्सली की गोली मार कर हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d