रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि इरफान अंसारी का विधायकी तुरंत खत्म होनी चाहिए. ऐसे विधायक जिनका अपने जुबान पर लगाम ना हो तो लोकतंत्र में विधायक रहने की पात्रता खो देते हैं .
वर्णवाल ने कहा विधानसभा अध्यक्ष से हम मांग करते हैं कि कल कोई और सत्ता पक्ष के विधायक असंसदीय भाषा का इस्तेमाल न कर पाए, इरफान अंसारी पर तत्काल करवाई करनी चाहिए.
वर्णवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा में इन्हीं सब विधायकों ने विधानसभा में जूता फेंकने, माइक फेकने का कुकृत्य कार्य किया था. आज किस मुंह से भाजपा विधायकों को नसीहत दे रहे हैं. भाजपा के विधायक वेल में जाकर, धरने पर बैठ कर विधानसभा की गरिमा को बरकरार रखते हुए, अपनी मांग कर रहे हैं.
लोकतंत्र में सबको अधिकार है मांग रखने का और चुकी भाजपा विधायकों ने अपना नेता बाबूलाल मरांडी को चुन लिया है तो विधानसभा अध्यक्ष को भी राजनीति ना करते हुए प्रतिपक्ष के नेता का दर्जा तुरंत देना चाहिए.

