BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएनटी का घोर उल्लंघन करने वाले हेमंत पर अपनी राय स्पष्ट करे कांग्रेस : लक्ष्मण गिलुवा

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in Uncategorized
सीएनटी का घोर उल्लंघन करने वाले हेमंत पर अपनी राय स्पष्ट करे कांग्रेस : लक्ष्मण गिलुवा

सीएनटी का घोर उल्लंघन करने वाले हेमंत पर अपनी राय स्पष्ट करे कांग्रेस : लक्ष्मण गिलुवा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को सीएनटी एक्ट का घोर उल्लंघन करने वाले हेमंत सोरेन पर अपनी राय स्पष्ट करनी चाहिए. क्योंकि कांग्रेस के समर्थन में ही हेमंत सोरेन सरकार ने सीएनटी एसपीटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाया था. गिलुवा ने रविवार को कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

गिलुवा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद पर काबिज रहे मथुरा महतो ने ही सीएनटी एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव लाया था. गिलुवा ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र के जरिये राज्य को भ्रमजाल में फंसाना चाहती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन झूठे वायदों से चुनावी वैतरणी पार नहीं कर सकती है. कांग्रेस 60 वर्षों तक किसानों व नौजवानों को केवल मूर्ख बनाया है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की ऋण माफी की बात कही है जो पूरी तरह से बेवकूफ बनाने वाला है. कांग्रेस किसानों को कर्ज के घेरे में बांधना चाहती है. जबकि भाजपा सरकार ने किसानों को स्वावलंबी बनाकर कर्जमुक्त करने का काम किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मंसूबा लोगों को मूर्ख बनाने वाला है. ऐसे ही वायदों से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, राजस्थान व मध्यप्रदेश में किसानों के साथ छल किया.

गिलुवा ने कहा कि वोट लेकर कांग्रेस ने किसानों के समक्ष ऐसी शर्तें थोप दी जिसे पूरा करने में किसानों के पसीने छूट गये. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारों के लिए भत्ते का जिक्र किया है, यही सोच अगर 60 वर्षों पहले होती तो आज देश में इतनी बेरोजगारी नहीं होती. केंद्र में मोदी सरकर और राज्य में रघुवर सरकार ने इन 5 वर्षों में लाखों युवाओं को नौकरियां दी. इनमे 70 फीसदी सरकारी नौकरियां शामिल हैं.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह मालूम होना चाहिए कि केंद्र व रघुवर सरकार ने पहले से ही कई अच्छे प्रावधान किये हैं. डीबीटी के माध्यम से पैसे सीधे खाते में जा रहे हैं.

यही नहीं , रघुवर सरकार पहले से ही सारी योजनाओं का सोशल ऑडिट चला रहा है. जहां तक डीज़ल- पेट्रोल से वैट हटाने की बात कही है, तो कांग्रेस ये बताये की कांग्रेस शासित राज्यों में डीज़ल-पेट्रोल में कितना वैट हटाया है. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाएं बेमिसाल है. उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को खोखला बताया है. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में लड़कियों को साइकिल देने की बात कही गयी है जो हास्यास्पद है. कांग्रेस को यह जानना चाहिए कि राज्य में यह योजना पहले से ही संचालित है.

गिलुवा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के समय में जो माइंस आवंटित हुए थे, उसमें नियम व शर्तों का घोर उल्लंघन हुआ था. मोदी सरकार ने विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत खदानों को मंजूरी दी है. इसी वजह से कांग्रेस में बौखलाहट है. उन्होंने कहा कि मधु कोड़ा के समय में हुए हज़ारों करोड़ो के खनन घोटालों के बाद कांग्रेस को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है. कांग्रेस को बताना चाहिए कि रुपये में 85 पैसा कहां जाता था? स्वर्गीय राजीव गांधी ने भी चिंता जतायी था. गिलुवा ने कहा कि कांग्रेस शासन और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक है. कांग्रेस का यह घोषणा पत्र महज एक छलावे के अलावा कुछ नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवा गौतम का आज होगा नामांकन  

Next Post

दावत बनी आफत, खाना खाने गये कई बच्चों की हालत गंभीर

Next Post
दावत बनी आफत, खाना खाने गये कई बच्चों की हालत गंभीर

दावत बनी आफत, खाना खाने गये कई बच्चों की हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d