BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीमा पर उत्पन्न हालात पर पारदर्शी तरीके से जनता को पूरी बात बतानी चाहिए: कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
सीमा पर उत्पन्न हालात पर पारदर्शी तरीके से जनता को पूरी बात बतानी चाहिए: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा जारी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की.

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि देश की सामरिक सुरक्षा और भारत-चीन सीमा पर उत्पन्न परिस्थिति एवं हालात को लेकर केंद्र सरकार को परदर्शी तरीके से अपनी बात देश की जनता के समक्ष रखनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 56 इंच सीना वाली छवि को कायम रखने का आग्रह किया है, लेकिन नरेंद्र मोदी इस बात से इंकार कर रहे है कि भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों का कोई घुसपैठ नहीं हुआ है.

जबकि विभिन्न संचार माध्यमों से यह जानकारी मिल रही है कि गलवान, डेमचोक और पैंगोंगा झील में चीनी घुसपैठ अब भी बरकरार है. चीन देश के राजमार्ग से परेशान है और सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इस राजमार्ग को बर्बाद करना चाहता है, इसलिए भारत को विशेष सतर्करता बरतना जरूरी है.

डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अपनी इमेज बचाने के लिए यह दावा कर रहे है कि भारतीय सीमा में चीन को कोई घुसपैठ नहीं है, लेकिन इस तरह झूठ बोलने से देश को नुकसान हो रहा है.

भाजपा नेताओं को चाहिए कि वे देश की जनता से झूठ बोलना छोड़ कर कड़े कदम उठाये, देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता के मुद्दे पर सभी एकजुट है और प्रधानमंत्री के साथ खड़े है.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि भारत चीन सीमा पर विवाद कोई साधारण बात नहीं है. प्रधानमंत्री दबाव में आने के बजाय देश की जनता को विश्वास में ले, क्योंकि यह सभी को पता है कि चीन कोई भी कदम बैगर रणनीतिक सोच के नहीं उठाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

HBSE 12th Result 2020: 21 जुलाई को जारी होगा रिजल्ट

Next Post

बिना अनुमति लिये उद्योगपति ने की पार्टी, उपायुक्त ने दिये जांच के आदेश

Next Post
बिना अनुमति लिये उद्योगपति ने की पार्टी, उपायुक्त ने दिये जांच के आदेश

बिना अनुमति लिये उद्योगपति ने की पार्टी, उपायुक्त ने दिये जांच के आदेश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d