BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक, गोवा का हाल देख मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलर्ट हुई कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 12, 2019
in समाचार
कर्नाटक, गोवा का हाल देख मध्य प्रदेश और राजस्थान में अलर्ट हुई कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व हाई अलर्ट है। दरअसल, दोनों ही राज्यों MP और राजस्थान में कांग्रेस काफी कम अंतर से बहुमत की सरकार चला रही है। उसका वजूद कुछ निर्दलीय विधायकों और छोटी पार्टियों के बाहर से मिल रहे समर्थन पर निर्भर है। कर्नाटक और गोवा में कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी में आ गए हैं। पिछले दिनों तेजी से बदले सियासी घटनाक्रमों को देखते हुए दूसरे राज्यों में कांग्रेस नेतृत्व काफी अलर्ट हो गया है। खासतौर से मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व अपने और समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों पर नजर रख रहा है। कर्नाटक से लेकर गोवा तक अपने विधायकों को तोड़े जाने का अभियान देख कांग्रेस पार्टी दूसरे किले बचाने में जुट गई है।

पार्टी को पता चला है कि बीजेपी नेतृत्व अब मध्य प्रदेश पर नजरें गड़ाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और दूसरे नेता विपक्ष की चाल ही नहीं अपने विधायकों की गतिविधियों को लेकर भी सतर्क हैं और निगरानी कर रहे हैं।

कर्नाटक:सरकार जाएगी या बचेगी? जानिए क्या है चांस

आपको बता दें कि कमलनाथ सरकार समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कुछ निर्दलीयों के समर्थन पर निर्भर है। वहीं, राजस्थान में कांग्रेस सरकार को करीब एक दर्जन निर्दलीय विधायकों ने इस शर्त पर समर्थन दिया है कि अशोक गहलोत ही राज्य के मुख्यमंत्री बने रहें। वैसे, कांग्रेस की स्टेट लीडरशिप अब तक अपनी पार्टी को एकजुट रखने में सफल रही है लेकिन कई नेताओं को लगता है कि आनेवाले दिनों में उनकी चुनौती बढ़ सकती है।

कांग्रेस ने यह समझ लिया है कि कर्नाटक और गोवा दोनों राज्यों में उसके विधायकों को जिस अंदाज में तोड़ा जा रहा है, वह पुराने ऑपरेशन लोटस में अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों से बहुत आगे की चीज है। इससे पता चलता है कि ‘नई बीजेपी’ अपना मकसद पूरा करने के लिए हर तरह के गैर-परंपरागत राजनीतिक हथकंडों का इस्तेमाल करते हुए किसी भी हद तक जा सकती है। दरअसल, गोवा के ईसाई विधायकों में ज्यादातर अब बीजेपी के साथ हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैथोलिक मेजॉरिटी वाले राज्य में बीजेपी ने परंपरागत सामाजिक विषमताओं का फायदा उठाने के लिए क्या-क्या किया होगा?

गुरुवार को राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के सांसदों ने संसद में बैठक की थी और दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं के साथ कर्नाटक और गोवा के सियासी उठापटक के खिलाफ बापू की प्रतिमा के सामने धरना भी दिया था। बाद में यह मुद्दा लोकसभा में भी गूंजा था।

मध्य प्रदेश का गणित
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114 जबकि बीजेपी को 109 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 230 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 का है। ऐसे में कांग्रेस ने एसपी के 1, बीएसपी के 2 और 4 निर्दलीयों के समर्थन से सरकार बनाई है।

राजस्थान का हाल
राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 100, बीजेपी को 73 सीटें मिलीं। राज्य में बीएसपी को 6 सीटों पर जीत मिली है। 200 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 101 है। कांग्रेस ने करीब एक दर्जन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी , पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Next Post

UP : बोर्ड स्टूडेंट्स को देनी होगी अब 6 गुना फीस, 2020 की परीक्षा के लिए भरने होंगे इतने रुपए

Next Post
UP : बोर्ड स्टूडेंट्स को देनी होगी अब 6 गुना फीस, 2020 की परीक्षा के लिए भरने होंगे इतने रुपए

UP : बोर्ड स्टूडेंट्स को देनी होगी अब 6 गुना फीस, 2020 की परीक्षा के लिए भरने होंगे इतने रुपए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d