नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को धमकी मिली है कि उनके परिवार वालों के साथ दुष्कर्म किया जाएगा. इतना ही नहीं उनकी हत्या करने की भी धमकी दी गई है.

जयवीर शेरगिल ने पुलिस से इसकी शिकायत की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि एक ई-मेल के जरिए धमकी मिली है कि उनके घरवालों के साथ दुष्कर्म किया जाएगा और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी जाएगी. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर उक्त ई-मेल का स्क्रीन शॉट साझा किया है.

