BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मल्लिक की टिप्पणी पर कांग्रेस प्रवक्ता जमाल अहमद ने किया पलटवार

by bnnbharat.com
October 21, 2019
in Uncategorized
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मल्लिक की टिप्पणी पर कांग्रेस प्रवक्ता जमाल अहमद ने किया पलटवार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जोनल प्रवक्ता डॉ जमाल अहमद ने ए.आई.एम.आई.एम. के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हब्बान अली मल्लिक की उस टिप्पणी पर कि कांग्रेस ने धर्म और मजहब के नाम पर मुसलमानों को बेवकूफ बनाया है, पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में हिंदुस्तानी मुसलमान अगर खुशहाल हैं तो वह कांग्रेस की देन है.

हम सभी हिंदुस्तानी जानते हैं कि देश में नफरत फैलाने की ठेकेदारी प्रधानमंत्री के दोस्त देश के गृह मंत्री अमित शाह और ए.आई.एम.आई.एम. के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने ले रखी है. जिसकी वजह से देश का ताना-बाना खराब हो रहा है. इसकी समझ सारे हिंदुस्तानियों को अब हो गई है. ये दोनों पार्टियां नफरत फैला कर पूरे मुल्क का माहौल खराब कर रही हैं.

उन दोनों को इससे सियासी फायदा भी मिल रहा है, जिसे हम सब को समझने की जरूरत है. जहां तक देश के सर्वोच्च पद पर मुसलमानों के प्रतिष्ठित होने की बात है, तो राष्ट्रपति के रूप में डॉ जाकिर हुसैन ,मोहम्मद हिदायतुल्ला खान ,फखरुद्दीन अली अहमद, एपीजे अब्दुल कलाम, मोहम्मद हामिद अंसारी ने और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में एम. हिदायतुल्ला, ए.एम.अहमदी, अल्तमस कबीर जैसे लोग शिक्षा ,सियासत, खेलकूद, फिल्म जगत में भरे पड़े हैं. इन सब का सेहरा कांग्रेस को जाता है. आज भारतीय मुसलमान पूरी दुनिया में अपने मुल्क का नाम रोशन कर रहे हैं, उसका सेहरा भी कांग्रेस को जाता है.

जहां तक हब्बान मलिक साहब की भी बात है तो उन के पिता मन्नान मल्लिक कांग्रेस की ओर से झारखंड सरकार में मंत्री के साथ जिला धनबाद कांग्रेस में पच्चीस साल जिला अध्यक्ष के पद पर रहे, जिस वजह से इन के परिवार का सशक्तिकरण हो सका.

कांग्रेस ने हमेशा से गरीबों, दबे कुचलों, अल्पसंख्यक, दलित एवं पिछडों को मुख्य धारा में लाने के लिए वे सारी कोशिशें कीं, जो उन्हें करनी चाहिए. आज देश की जनता समझ रही है कि भारतीय जनता पार्टी और ए.आई.एम.आई.एम. पूरे मुल्क में नफरत फैला कर सत्ता हासिल कर रही है, जिससे समाज के अंतिम व्यक्तियों को कोई फायदा नहीं होने वाला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बांदा में पुलिस ने बरामद किया 650 किलो विस्फोटक, आरोपी फरार

Next Post

हाउसफुल 4 का ‘छम्मो’ गाना रिलीज, मिनटों में मिले हजारों लाइक्स…

Next Post
हाउसफुल 4 का ‘छम्मो’ गाना रिलीज, मिनटों में मिले हजारों लाइक्स…

हाउसफुल 4 का ‘छम्मो’ गाना रिलीज, मिनटों में मिले हजारों लाइक्स…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d