BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ खड़ी : रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in Uncategorized
राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ खड़ी : रामेश्वर उरांव

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार के साथ खड़ी : रामेश्वर उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

20 जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

रांची : भारत- चीन सीमा पर गलवान घाटी में शहीद 20 जवानों की शहादत को नमन करने के लिए देशव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में शहीदों को सलाम कार्यक्रम आयोजित किया गया. पूर्वाहन 11:00 बजे से शुरू हुए शहीदों को सलाम कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 1 घंटे का मौन रखा है. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर ,मानस सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव , राजेश गुप्ता तौसीफ आलम और शमशेर आलम समेत अन्य नेता उपस्थित थे.
मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि 15 जून 2020 को गलवान घाटी में देश के वीर सपूतों की कुर्बानी को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा. उन्होंने कहा कि जब अप्रैल महीने से ही लद्दाख ,गलवान और पैलाम घाटी में सीमा पद चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर गई थी ऐसे समय में प्रारंभ में ही कोई कदम नहीं उठाना, बड़ी चूक को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि देश के बहादुर सैनिक सीमा की सुरक्षा में लगे हैं लेकिन यह चूक सत्ता में बैठे नेतृत्व कर्ताओं से हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर सरकार की कोई आलोचना नहीं करना चाहती बल्कि सरकार की खामियों को बताने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार इन कमियों को दूर कर पारदर्शी तरीके से जनता के समक्ष सारी बातों को रखने का काम करें.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह वक्त अतीत में जीने का नहीं है, 1962 और 1965 के युद्ध को याद करने का समय नहीं है ,बल्कि वर्तमान में देश की सीमा को सुरक्षित करने और भारत के भविष्य को सुनहरा बनाने का वक्त है. एक प्रश्न के उत्तर में रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का यह कहना एकदम उचित है कि सरकार की खामियों को बताने में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घबराये नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार की खामियों को उजागर करना सभी विपक्षी नेताओं का दायित्व भी बनता है.
कार्यक्रम के समापन के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों और अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने माना है. उन्होंने कहा कि भारत के मित्रवत व्यवहार के साथ दुनियाभर के देश कदमताल करते नजर आए हैं, ऐसी स्थिति में कहीं ना कहीं कोई चूक जरूर हुई है जिसके कारण आज नेपाल जैसा पड़ोसी देश में भारत के साथ संबंधों पर सवाल उठा रहा है. उन्होंने कहा कि मां भारती की रक्षा के लिए जान प्राणी देने वाले भारत के वीर सपूतों को आज नमन करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि चीन की कायरता पूर्ण कार्रवाई की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है, आज जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय कानून की धज्जियां उड़ाई गई है इससे सभी मर्माहत हैं। इस संकट की घड़ी में सभी कांग्रेस जन केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं और प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि मां भारती के सपूतों पर हमला करने वाले और जवानों का लहू बनाने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि भारत अहिंसा का पुजारी है लेकिन चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह से सक्षम है और जवाब देना भी आता है.
इस मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि पूरा देश शहीदों की कुर्बानी को याद रखेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दे पर सभी देशवासी एकजुट है.
कार्यक्रम का संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने किया.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने साधारण कार्यकर्ता की तरह दरी बिछाई, मूर्ति को साफ किया

इससे पहले आज कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित चीन के साथ हुए झड़प में शहीद हुए वीर सपूतों के श्रद्धांजलि सभा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने एक आम कार्यकर्त्ता के हैसियत से दरी बिछाया. जब महात्मा गांधी की प्रतिमा में श्रद्धांजलि अर्पित करने की बात आई तो उन्होंने देखा प्रतिमा में गन्दगी हैं तो खुद कपड़ा लेकर साफ करने लगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर आरोप, कहा- फाउंडेशन को चीन से आता है इतना पैसा

Next Post

जब चीन ने हमारी जमीन नहीं हड़पी तो 20 जवान कैसे हुए शहीद: सोनिया गांधी

Next Post
जब चीन ने हमारी जमीन नहीं हड़पी तो 20 जवान कैसे हुए शहीद: सोनिया गांधी

जब चीन ने हमारी जमीन नहीं हड़पी तो 20 जवान कैसे हुए शहीद: सोनिया गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d