शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ(बाराबंकी): अयोध्या में किसानों से मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को अयोध्या राजमार्ग पर बाराबंकी के चौपुला चौराहे पर पुलिस ने लिया हिरासत में लिया.अजय लल्लू का आरोप है कि सरकार अयोध्या किसानों के साथ भूमि अधिग्रहण कानून में भेदभाव कर रही है.
लल्लू ने खुली चुनौती दी है कि किसानों के हक के लिए लाठी भी खायेंगे और जेल भी जाएंगे. लल्लू का आरोप है की सरकार किसानों के साथ भेदभाव करके किसी को 70 लाख बीघा तो किसी को 10 लाख रुपया बीघा का मुवावजा दे रही है.ऐसा भेदभाव किसानों के साथ धोखा है सभी किसानों को समान दर से भुगतान हो , नही तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी.
हिरासत में लिए जाने के दौरान बाराबंकी पुलिस और कांग्रेस अध्यक्ष के बीच तीखी बहस भी हुई.

