फीस माफी एवं छात्रवृत्ति मामले को लेकर घेराव किया गया.
RANCHI:-कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय के गॉसनर कॉलेज के प्रिंसिपल का किया घेराव एवं ज्ञापन सौंपा. विदित हो कि बी.कॉम के 2018- 21 सत्र के लगभग 400 छात्र छात्राओं इवनिंग सेक्शन के छात्रों से इस कोरोना काल मे जबरन 5000 रुपये प्रति स्टूडेंट से मांग की जा रही. सभी स्टूडेंट्स ग्रामीण छेत्र से आते है. सभी को पैसे की दिक्कत है. खाने रहने के लिए सोचना पड़ रहा. छात्रों ने कहा कि इस कोरोना काल मे जब मॉर्निंग बैच से सिर्फ फ़ीस लिया जा रहा तो इवनिंग सेक्शन वालो से एक्स्ट्रा 5000 क्यों. अभी सभी का ऑनलाइन क्लासेज लिया जा रहा. मॉर्निंग इवनिंग सेक्शन का एक ही साथ सिर्फ ऑनलाइन क्लासेस के नाम पे खानापूर्ति की जा रही तो दूसरे छात्रों से भेद भाव क्यों. अभी न किसी के ऑफ लाइन क्लास हो रहे न कुछ तो फिर एक्स्ट्रा 5000 रुपये क्यों. मौके पर प्रिंसिपल एस.के.एक्का ने हंगामा होते देख कहा कि 18 तारिक को गवर्निंग बॉडी की बैठक है उसमें इस मामले को रखा जाएगा एवं छात्रों के हिट में निर्णय लिया जाएगा. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि इस कोरोना काल मे जहा छात्रों को इतनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा उस हालात में कॉलेज प्रशासन द्वारा छात्रों को एक्स्ट्रा फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा जो कि गलत है.
एन.एस.यू.आई ने दिया अल्टीमेटम- प्रदेश उपाध्यक्ष
इंदरजीत सिंह ने 4 दिन का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर छात्र हिट में निर्णय नही लिया गया तो फिर कॉलेज के गेट पे तालाबंदी की जाएगी एवं चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, कांग्रेस युवा नेता युवराज सिंह, टेक्निकल अध्यक्ष प्रणव सिंह, सोशल मीडिया संयोजक आकाश रजवार, अंकित रॉय, अमृत, राबनावज, आमिर, राहुल एवं गोस्सनर कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद थे.

