BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनपद की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
जनपद की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Share on FacebookShare on Twitter

शशिभूषण दूबे कंचनीय,

लखनऊ: यूपी के बांदा में मानो समस्याओं का जैसे अंबार लग गया हो. यहां पर कदम कदम पर लोगों को समस्या उठानी पड़ती हैं, फिर वह चाहे बिजली की समस्या हो पानी की समस्या हो या फिर अन्य कोई समस्या. यहां का जनमानस किसी न किसी समस्या से प्रतिदिन जूझता हुआ दिखाई देता है. इसी को देखते हुए आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिलाधिकारी बांदा को ज्ञापन सोपते हुए उन समस्याओं का निराकरण करने की अपील की गई है.

आपको बता दें कि आज बांदा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला अधिकारी अमित बंसल को ज्ञापन सौंपा है पूरी जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि आज हमारी जिला कमेटी के द्वारा जनपद की विभिन्न समस्याओं को देखते हुए 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया है.

जनपद में सबसे बड़ी समस्या पेयजल है यह एक विकराल समस्या है गर्मी आते ही पूरे जनपद के लोग इस समस्या से जूझने के लिए मजबूर हो जाते हैं.

जलसंस्थान के द्वारा कई जगहों पर टूटी पड़ी लाइनों का मरम्मत नहीं कराया जाता है जिसकी वजह से लोगों के घरों पर पानी नहीं पहुंचता है और यदि पानी पहुंचता भी है, तो गंदा पानी पहुंचता है उसी गंदे पानी को पी कर लोग अपना जीवन यापन करते हैं.

इसके बाद गर्मी आते ही विद्युत आपूर्ति में भी काफी खलल उत्पन्न होता है जिसकी वजह से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाती है इसके चलते भी लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

इसके अलावा जनपद के क्योटरा क्रॉसिंग में बना अंडर ब्रिज भी पूरी तरह से जर्जर हो चुका है कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. इसके लिए रेलवे प्रशासन को भी ध्यान देना चाहिए और इसकी जल्द से जल्द मरम्मत करानी चाहिए.

इतना ही नहीं अगर ग्रामीण युवकों की बात करें तो जनपद का मशहूर कालिंजर अकेला जोकि पर्यटन स्थल भी है. वहां पर दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं, लेकिन वहां पर पेयजल की उचित व्यवस्था ना होने के कारण सभी पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इन्हीं सारी समस्याओं को लेकर आज हमने जिला अधिकारी महोदय को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने का प्रयास किया है.

वहीं दूसरी तरफ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से गरीब तबके का व्यक्ति काफी परेशान था लेकिन अब कुछ दिनों से लॉकडाउन खुल गया है, जिसके चलते मार्केट मैं दुकान है तो खुलने लगी है.

लेकिन मंगल की बाजार में फुटपाथ पर लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारी वर्तमान में भुखमरी की कगार पर है, क्योंकि शासन के द्वारा मंगल को पूर्ण रूप से बंदी का ऐलान किया गया है. जिसकी वजह से फुटपाथ व्यापारी अपनी दुकानें नहीं लगा पा रहे हैं जिसके चलते उनका परिवार भुखमरी की कगार पर है.

हम लोग यह चाहते हैं कि फुटपाथ व्यापारियों को मंगल के दिन दुकान लगाने के लिए आदेशित किया जाए ताकि यह सभी व्यापारी अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वैश्विक महामारी में दो माताएं एक-दूसरे के बच्चों के लिए बनी यशोदा

Next Post

करंट की चपेट में आया युवक, मौत

Next Post
करंट की चपेट में आया युवक, मौत

करंट की चपेट में आया युवक, मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d