दिल्ली: नागालैंड के राज्यपाल और लंबे समय से चली आ रही नगा वार्ता के वार्ताकार आर एन रवि एनएससीएन (आई-एम) के बीच विवाद चल रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को रवि ने शांति समझौते को लेकर अपना रुख सख्त कर दिया. इसपर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पूछा है कि क्या प्रधानमंत्री ने देश को गुमराह किया है.
सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘पीएम मोदी द्वारा 2015 में किए नागा समझौते की चौंकाने वाली जानकारी उजागर. क्या पीएम ‘साझा संप्रभुता’ के लिए सहमत हैं? क्या पीएम ने ‘ग्रेटर नागालिम’ स्वीकार लिया? क्या पीएम ने अलग ‘झंडा और संविधान’ स्वीकार लिया? क्या पीएम ने राष्ट्र को ‘गुमराह’ किया?’

