नई दिल्ली: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन 75वें दिन भी जारी है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के एक ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हमला बोला है.
जावड़ेकर ने शशि थरूर के 2010 वाले ट्वीट को शेयर करके कांग्रेस पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘केंद्र के नए कृषि कानून पर कांग्रेस के पाखंड का एक और खुलासा. यहां 2010 में शशि थरूर द्वारा एक ट्वीट किया गया है… और अब कांग्रेस बिल्कुल विपरीत सोचती है.’
शशि थरूर ने 23 जनवरी, 2010 को ट्वीट कर लिखा था, ‘ऐसा लगता है कि हम हर साल अधिक गेहूं की बर्बादी करते हैं और भंडारण से वितरण को नुकसान होता है. इंट्रो ग्रेन स्टोरेज को स्थानांतरित करने के लिए ओरिनेट सेक्टर की वास्तविक आवश्यकता है.’
इससे पहले शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा था, ‘भारत सरकार के लिए भारतीय शख्सियतों से पश्चिमी हस्तियों पर पलटवार कराना शर्मनाक है. भारत सरकार के अड़ियल और अलोकतांत्रितक बर्ताव से भारत की वैश्विक छवि को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई क्रिकेटरों के ट्वीट से नहीं हो सकती है.’
दरअसल, भारत ने पॉप गायिका रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जैसी वैश्विक हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. बॉलीवुड के कई अभिनेताओं, किक्रेटरों और केंद्रीय मंत्रियों ने सरकार के रुख का समर्थन किया है.
सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लेने के लिए उत्तरी जिले के उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने लाल किले का दौरा किया. कुछ पुलिसवालों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया गया है. इसके साथ ही डंपर के ऊपर से चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए जवानों को निर्देश दिए गए हैं. किसी को भी इस समय लाल किले के आस-पास खड़े तक होने नहीं दिया जा रहा है.

