BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करंट लगने से मरने वाले युवक के परिजनों को मुआवजा मिलें: कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in Uncategorized
ट्रेनों का गंतव्य से भटक जाना, भूख-प्यास से प्रवासी श्रमिकों की मौत दुःखद: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने रांची के चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत लुडरी गांव निवासी 25 वर्षीय युवक मनोज उरांव के करंट लगने से हुई मौत पर दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लगातार मौत हो रही है, लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लापरवाह अधिकारियों का मनोबल भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि लुडरी निवासी मनोज उरांव बुधवार सुबह अपने खेत में पानी पटाने गया था, इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया. उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गये मृतक के परिजनों को मुआवजा दिये जाने की मांग की है और मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की बात की है.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में निरंतर बिजली विभाग और केईआई कंपनी की लापरवाही के कारण लोगों की जान जा रही है, अब तक उनके पास प्राप्त सूची के अनुसार 21 लोगों की करंट लगने से मौत हो चुकी है, जबकि कई जिलों से अभी पूरी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो पायी है. सभी जिलों के आंकड़ों को एकत्रित करने पर यह साफ हो जाएगा कि लॉकडाउन अवधि में कोरोना से जितने लोगों की मौत हुई है, उससे अधिक मौत बिजली करंट लगने से आमजनों व बिजली विभाग के कर्मचारियों की मौत हो गयी है.

पार्टी की ओर से इसे लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जा रहा है, पहले चरण में बुधवार को रांची स्थित बिजली मुख्यालय के बाहर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया, अगले चरण में भी बिजली बोर्ड के अन्य कार्यालयों और बोर्ड के अधिकारियों-अभियंताओं के घर के बाहर प्रदर्शन कर लोगों को इन अधिकारियों के कुकृत्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुझे क्यों लगता है सुशांत का मर्डर हुआ है:सुब्रमण्यम स्वामी

Next Post

धनबाद में 11, झरिया में 5 कंटेनमेंट जोन का किया गया निर्माण

Next Post
मुजफ्फरपुर में बना 4 कंटेनमेंट जोन

धनबाद में 11, झरिया में 5 कंटेनमेंट जोन का किया गया निर्माण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d