BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस का आज स्पीप अप डेमोक्रेसी अभियान, कल राजभवन के समक्ष धरना

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in Uncategorized
प्रदेश कांग्रेस शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, जमीन लूट व भ्रष्टाचार मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक गतिविधियो,राजस्थान की चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के खिलाफ पार्टी की ओर से देशव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया है. श्री दूबे ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कल दिनांक 26 जुलाई को सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ता सत्ता के दुरुपयोग से लोकतांत्रिक सरकारों को तोड़ना बंद करो राजस्थान विधानसभा का सत्र तुरंत बुलाया जाए को लेकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे. जबकि 27 जुलाई को पूर्वाहन 11ः00 बजे से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ को.लेकर राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना व विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोनावायरस संकटकाल में पहले भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए पहले मध्य प्रदेश में सरकार गिराने का काम किया और फिर अब राजस्थान में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थानों और संवैधानिक मूल्यों पर अभूतपूर्व हमले का सामना कर रहा है.भाजपा पैसे और विभिन्न जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने कहा कि धनबल के प्रयोग से और हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देकर लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश इन दिनों सामान्य बात हो गई है.
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के इस जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कल दिनांक 26 जुलाई को सुबह 10ः00 बजे से स्पीक अप फोर डेमोक्रेसी का अभियान का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. इसके माध्यम से पार्टी के सभी प्रमुख नेता सांसद और विधायक गण विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से वीडियो अपलोड कर अपना विरोध दर्ज करायेंगे. जबकि 27 जुलाई को पूर्वाहन 11ः00 बजे से राजभवन के समक्ष धरना आयोजित कर संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत विरोध दर्ज कराया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोर्ड पर अपना नाम लिखवाने का इतना ही शौक है तो केंद्र से योजना लाने का प्रयास करें सांसद-इरफान अंसारी

Next Post

Covid-19 Bulletin: झारखण्ड में 7841 पोजिटिव केस, 4237 सक्रिय केस, 3521 ठीक, 83 मौतें शामिल

Next Post
Corona Update India: एक दिन में 50 हजार नए मामले, 12.87 लाख लोग संक्रमित

Covid-19 Bulletin: झारखण्ड में 7841 पोजिटिव केस, 4237 सक्रिय केस, 3521 ठीक, 83 मौतें शामिल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d