रांची: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी और गठबंधन के उम्मीदवारों को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है. ठाकुर ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में पांच वर्षाें के साशन में आदिवासियों की जमीन, जल, जंगल, स्वाभिमान अस्मिता सब कुछ छीनने की कोशिश की गयी, यहां तक कि उनके संवैधानिक अधिकार आन्दोलन के मार्ग को भी बंदूक की नोक पर कुचलने का काम किया है.
राजेश ठाकुर ने कहा द्वितीय चरण के चुनाव प्रचार में आज प्रधानमंत्री खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे. झारखंड के लोग बड़ी धैर्य के साथ प्रधानमंत्री को सुन रहे थे, कि झारखंड के लिए प्रधानमंत्री के पास कोई विजन है. लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी. विशेष करके खूंटी के वो तमाम लोग और कई गांव के ग्रामीण, जिनके उपर राष्ट्रद्रोह का मामला चल रहा है. उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में आदिवासियों ने अपना सब कुछ खो दिया. अपनी जमीन, जल, जंगल, स्वाभिमान अस्मिता सब कुछ भाजपा सरकार ने छीनने का काम किया है. यहां तक कि उनके संवैधानिक अधिकार आन्दोलन के मार्ग को भी बंदुक की नोक पर कुचलने का काम किया है.
आदिवासियों के जमीन कानून जो रक्षा कवच है उसके साथ भी छेड़छाड़ किया गया एवं उन्हें बेदखल करन की साजिश रची गई. इसलिए राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन जिसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है, उसे तुरन्त वापस किया जायेगा. जिस तरह से छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया है.
नक्सलवाद पर भाजपा को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. बिहार में जब हम अलग हुए थे तो 4 जिलें रेड कोरीडोर में थे, जबकि भाजपा के सोलह वर्षों में और पांच वर्षों में उन्नीस जिले अग्रवाद की चपेट में है.
कांग्रेस को कोसने और कांग्रेस नेताओं को अपमानित कर वोट बटोरने की भाजपा की प्रवृति जन जाहिर हो चुकी है. प्रधानमंत्री ने जिस एकलव्य माॅडल रेसिडेंसियल स्कूल खोलने के राष्ट्रव्यापी अभियान की झारखंड से प्रारम्भ करने वाले डबल इंजन की सरकार को यह भी बताना चाहिए कि आदिवासी व गरीब प्रदेश में लगभग 4532 विद्यालयों को बन्द क्यों किया गया.
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता जरीता लैतफलांग, लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे, शमशेर आलम, डाॅ. राजेश गुप्ता, डाॅ. एम. तौसीफ, आभा सिन्हा भी उपस्थित.

