रांची: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने देवघर और पाकुड़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उरांव का गोड्डा और दुमका में भी कार्यकताओं से मिलने का कार्यक्रम है. कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान उरांव ने महागठबंधन के तहत 35 सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की.
इस दौरान उरांव ने संथाल के 6 सीटों पर भी चुनाव लड़ने की बात कही. फिलहाल कांग्रेस के पास 6 सीटे हैं. इनमें पाकुड़, जामताड़ा, जरमुंडी, बरही, बड़कागांव और पांकी है. जबकि 2014 विधानसभा चुनाव में खिजरी, कांके, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, झरिया और बरेमो समेत 9 सीटों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर थी.

