BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खर्च में कटौती कर बेरोजगार युवाओं के लिए ऐतिहासिक फैसले का स्वागत-कांग्रेस

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
कांग्रेस भवन में सीताराम केसरी की पुण्यतिथि मनायी गयी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि गठबंधन सरकार के स़भी फैसले जनाकांक्षाओं के अनुरूप सफलीभूत हो रहे है, इसके लिए पूरी पार्टी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव के प्रति आभार व्यक्त करती है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली सरकार में जिस तरह से युवाओं और बेरोजगारों की सारी उम्मीदें समाप्त हो गयी है, वहीं कोरोनाकाल समेत तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी अब गठबंधन सरकार में लोगों के सपने एक-एक कर पूरे हो रहे है. इसके बावजूद अब भी भाजपा विधायक समय-समय पर व्यवधान उत्पन्न कर और सभा को हास्य एवं विनोद का जरिया बना मुश्किलें खड़ी कर रहे है. इसके बावजूद गठबंधन सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है.

प्रदेश प्रवक्ता लालकिशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराने और निजी क्षेत्र की कंपनियों में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्णय से सूबे में जल, जंगल और जमीन का दोहन करने वाली कंपनियों के समक्ष स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की बाध्यता होगी. युवाओं के लिए रोजगार का मार्ग प्रशस्त होगा और पलायन पर अंकुश लग सकेगा.

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पिछली सरकार में पैसे का अभाव नहीं रहने के बावजूद रघुवर सरकार में युवाओं के लिए कोई काम नहीं हुआ, लेकिन अब गठबंधन सरकार में दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण खर्च में कटौती कर युवाओं को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय सराहनीय है. इसके अलावा हादसे के शिकार परिवारों को आर्थिक सहायता और उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने वालों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने का निर्णय भी ऐेतिहासिक है. आने वाले समय में भी सरकार जनकल्याण के लिए इसी तरह से काम करेगी और सभी वायदे को पूरा करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मॉब लिंचिंग में मारे गये मोबारक खान सुपुर्द-ए-खाक

Next Post

दिसम्बर से शुरू होगा सिंदरी खाद कारखाने में उत्पादन

Next Post
दिसम्बर से शुरू होगा सिंदरी खाद कारखाने में उत्पादन

दिसम्बर से शुरू होगा सिंदरी खाद कारखाने में उत्पादन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d