BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

55 सालों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस बन गई पूंजीवाद का पर्याय : नित्यानंद 

by bnnbharat.com
October 1, 2019
in Uncategorized
55 सालों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस बन गई पूंजीवाद का पर्याय : नित्यानंद 

Congress, which ruled the country for 55 years, became synonymous with capitalism: Nityananda

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार ऐतिहासिक प्रयास कर रही है. प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की हो इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य रहा है कि 55 सालों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस सरकार पूंजीवाद का पर्याय बन गई जिसके कारण गरीबी मिटाने का नारा देने वाले पार्टी के शासन काल में गरीबी बढ़ती ही गई. उन्होंने कहा कि पहले भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरे देशों पर निर्भर होती थी लेकिन वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद पूंजीवाद अर्थव्यवस्था विकेंद्रीकृत अर्थव्यवस्था में बदली. उन्होंने कहा कि मोदी अर्थव्यवस्था की यह बड़ी विशेषता है.

देश में लगातार घट रहा है टैक्स

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में लगातार टैक्स घट रहे हैं. इसका लाभ स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है. उन्होंने बताया कि घरेलू कंपनियों को अब 30% की जगह सिर्फ 22% ही टैक्स देना होगा. इससे उत्पादन बढ़ेगा और बेरोजगारी घटेगी. केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की 10 बैंको को विलय कर 4 बैंक करने का निर्णय लिया है. इससे बैंकिंग व्यवस्था मजबूत होगी और इसका लाभ पूरे देश को मिलेगा.

बैंकों के विलय में बैंककर्मियों को परेशानी नहीं

उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों के विलय से उस बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों को कोई परेशानी नहीं होगी. पहले की भांति उन्हें उसका लाभ मिलता रहेगा. नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार के पहल पर 45 लाख रुपए तक का घर लेने पर ब्याज दर में डेढ़ लाख रुपए तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा निर्यात करने वाली कंपनियों को भी छूट देने का फैसला लिया गया है. सरकार के इस फैसले से उत्पादन बढे़गा, उत्पादन बढ़ने से रोजगार को बढ़ावा मिलेगा ,लोगों के आय में वृद्धि होगी. इस तरह के फैसले से पैसे रोटेट  होंगे और गरीबी दूर करने और बेरोजगारी दूर करने में सहायता मिलेगी. सवांददाता सम्मेलन में सांसद सुनील सिंह और पार्टी के महामंत्री दीपक प्रकाश भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नरेंद्र मोदी के नक्शे कदम पर चले राष्ट्रपति ट्रंप, डेमोक्रेट्स पर किया वार

Next Post

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र कल

Next Post
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र कल

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र कल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d