BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

100 में 85 पैसे की लूट कराने वाली कांग्रेस, रेल भाड़े के नाटक से नहीं हो सकता प्रायश्चित: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in समाचार
100 में 85 पैसे की लूट कराने वाली कांग्रेस, रेल भाड़े के नाटक से नहीं हो सकता प्रायश्चित: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter
  • गरीबों की सबसे बड़ी कर्जदार

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक चरित्र ही देश को दिग्भ्रमित करने वाला रहा है. 60 वर्षों तक गरीबी हटाओ के नाम पर गरीबों को लूटने वाली कांग्रेस आज गरीबों की हितैसी बनने का दिखावा कर रही है.

प्रकाश ने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने गरीबों के 100 पैसों में से पच्चासी पैसे लुटवाये हैं जैसा कि इनके नेता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी ने स्वीकार किया था. उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से कांग्रेस पार्टी देश के गरीबों, मजदूरों की कर्जदार है, जिसका प्रायश्चित रेलवे भाड़ा के नाटक से नहीं हो सकता.

उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली से गरीबों तक राशन पहुचाने में विफल रहे कांग्रेस पार्टी के मंत्री आज रेल टिकट भाड़ा का नाटक कर रहे हैं, जबकि इनके शीर्ष नेतृत्व को ही रेलवे के सर्कुलर की स्पष्ट और पूर्ण जानकारी नहीं है.

व्यवस्था को हाइजैक करना चाहती है कांग्रेस पार्टी

प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को किसी भी संबैधानिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं रहता, इसीलिए कभी जन वितरण की निगरानी में कांग्रेस कार्यकर्ता की प्रतिनियुक्ति होती है, मंत्री लॉकडाउन कानून की धज्जियां उड़ाते है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चिंता है तो रेलवे का 15 प्रतिशत राज्य की हिस्सेदारी खर्च मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करे. इससे व्यवस्था भी सुचारू रहेगी और कांग्रेस पार्टी द्वारा गरीबों की सेवा भी हो जाएगी.

आखिर स्पेशल श्रमिक ट्रेन का 15 प्रतिशत खर्च तो संबंधित राज्य सरकार को जमा करना है न कि कांग्रेस पार्टी को.

मोदी के नेतृत्व में देश की सफलता पचा नहीं पा रही कांग्रेस

प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने जिस प्रकार कोरोना संकट को नियंत्रित किया उसकी दुनिया प्रशंसा कर रही परंतु कांग्रेस पार्टी बेचैन हो रही है।.कोरोना संकट में भी कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति को देश और प्रदेश की जनता भलीभांति समझ चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रवासी मजदूर व छात्र, डायरेक्ट लिंक से भरें झारखंड वापसी का फॉर्म

Next Post

हेलमेट चेकिंग के दौरान स्कूटी से गांजा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
हेलमेट चेकिंग के दौरान स्कूटी से गांजा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हेलमेट चेकिंग के दौरान स्कूटी से गांजा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d