रांची: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन रचनात्मक आंदोलन के रूप में पूरे राज्य में मनाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए पार्टी द्वारा हर जिले में पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता कुमार राजा ने कहा कि वैश्विक महामारी के इस संकटकाल में जहां चारों ओर लोग त्राहिमाम कर रहे हैं और गरीब जनता मूलभूत चीजों के अभाव से जूझ रहे हैं. लोगों के रोजगार छीन गए हैं. इस वर्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास से न मनाकर गरीब जरूरतमंदो के बीच न्याय किट वितरण किया जाएगा, जिसमें सूखा राशन, मास्क, सैनिटाइजर आदि सामग्री शामिल रहेगा.
ज्ञात होगा कि राहुल गांधी जी अपने इच्छानुसार जिस प्रकार से कांग्रेस के सिपाही पूरे कोरोना संकटकाल में जरूरतमंदों के बीच राहत का कार्य किया उसी भावना और जोश से 19 जून 2020 को लोगों को मदद किया जाएगा. इस रोज कोरोना वारियर्स जैसे- स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर्स-नर्स, सफाई कर्मी, जो दिन-रात मानवता के रक्षार्थ सेवा कार्य 24 घंटे दे रहे हैं ऐसे लोगों को भी पार्टी के स्तर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है.
ज्ञात हो कि राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी ने पूरे महामारी के संकटकाल में आरंभ से लेकर अब तक स्वंय सड़कों पर उतरकर परेशान प्रवासी मजदूर भाईयों को मदद पहुंचाने का काम किया, जिसकी सुधी लेने वाला कोई नहीं था, ये लोगों ने देखा है. साथ ही साथ उन्होंने बराबर इस संकट से जूझ रहे देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाए. इसको लेकर संबंद्ध विशेषज्ञों से चर्चा कर संवेदनहीन केन्द्र सरकार को सुझाव भी देने का काम किया है. इस समय देश को मनीलेन्डर सरकार की आवश्यकता नहीं बल्कि इस वक्त मददगार सरकार की आवश्यकता है जो आर्थिक रूप से परेशान हाल जनता को डायरेक्ट बेनिफिट सिस्टम से आर्थिक मदद पहुंचा सके.
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी का ये भी आदेश था कि कांग्रेस की सहमना संगठन भी इस कार्य में लगकर गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद कर और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के नेतृत्व में झारखंड समेत पूरे देश भर में अच्छा काम किया है.

