BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस को किसान विरोधी रुख की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: किरन रिजिजू

by bnnbharat.com
September 28, 2020
in समाचार
कांग्रेस को किसान विरोधी रुख की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी: किरन रिजिजू
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कृषि सुधार विधेयकों को लेकर हो रहे विरोध के दाैरान युवा पंजाब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट के करीब ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. वहीं सोमवार सुबह नई दिल्ली में हुई इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी को निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ बहुत गलत कर रही है. लोगों को गुमराह करने और किसान विरोधी रुख अपनाने के लिए कांग्रेस पार्टी काे बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. अपने फायदे के लिए किसानों का नुकसान कराने व सार्वजनिक संपत्तियों को नष्ट कराना ठीक नही है.

ट्रैक्टर में आग लगाने के मामले में 5 लोग अरेस्ट

बता दें कि केंद्र द्वारा लाए गए कृषि सुधार बिलों के खिलाफ पंजाब यूथ कांग्रेस से जुड़े करीब 15-20 अज्ञात लोग सोमवार सुबह इंडिया गेट पर एकत्र हुए और ट्रैक्टर में आग लगा दी. , हालांकि इस दाैरान पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर में लगी आग पर काबू पाने के साथ ही मामले में एक्शन लिया. इस ट्रैक्टर को जलाने के मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को हिरासत में लिया है. सभी पांच लोग पंजाब के निवासी हैं और पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है. मौके पर जमा हुए लोगों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह अमर रहे और किसान-विरोधी, नरेंद्र मोदी जैसे नारे लगाए. पंजाब, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों में पिछले कुछ दिनों से तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

121 करोड़ की लागत से 16 कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य अब तक नहीं हुआ पूरा

Next Post

राजद में शामिल हुई आनंद मोहन की पत्‍नी लवली आनंद

Next Post
राजद में शामिल हुई आनंद मोहन की पत्‍नी लवली आनंद

राजद में शामिल हुई आनंद मोहन की पत्‍नी लवली आनंद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d