BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस 8 को सोशल मीडिया का लोगो लॉन्च करेगी

by bnnbharat.com
February 5, 2021
in समाचार
कांग्रेस 8 को सोशल मीडिया का लोगो लॉन्च करेगी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 8 फरवरी को पूरे देश में कांग्रेस सोशल मीडिया का लोगो लॉन्च करेगी एवं साथ ही साथ ज्वाइन कांग्रेस कैंपेंन,सोशल मीडिया का पट्टा भी लान्च किया जाएगा.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आठ फरवरी को 24 अकबर रोड नई दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में लोगो की लॉन्चिंग होगी जिसमें पूरे देश के साथ साथ झारखण्ड भी इस भव्य लोगो लांचिंग कार्यक्रम में शिरकत करेगा. पूरे देश के साथ साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर गजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भी कांग्रेस सोशल मीडिया की लॉन्चिंग 12 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव कांग्रेस भवन रांची में सोशल मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे.इस दौरान 12 फरवरी को कांग्रेस सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए 1 महीने का ऑनलाइन ड्राइव की भी शुरुआत की जाएगी, जिसमें ज्वाइन कांग्रेस कैंपेन भी लांच होगा,साथ ही साथ जॉइन कांग्रेस का पट्टा एवं अन्य सभी आवश्यक चीजों की भी लॉन्चिंग होगी जिससे कि आमजन भी कांग्रेस सोशल मीडिया के साथ जुड़ सकें. आने वाले समय में कांग्रेस की विचारधारा,कार्यक्रमों एवं नीतियों को आसान तरीके से युवाओं के बीच पहुंचाने के लिए कांग्रेस का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि जिस प्रकार सोशल मीडिया का भारतीय जनता पार्टी दुरुपयोग करती है एवं राष्ट्र को गुमराह करती है, विशेषकर वर्तमान समय में किसान आंदोलन को लेकर पूरे हरियाणा, उत्तर प्रदेश,पंजाब एवं अन्य आंदोलित किसानों के सोशल मीडिया के सारे सिस्टम को बंद कर दिया गया उससे निपटने के लिए कांग्रेस का यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पूरे देश के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण उपयोगी एवं सही जानकारी उपलब्ध कराने में सफल होगा.

प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया कोर्डिनेटर गजेन्द्र सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को पूरे देश के वैसे कांग्रेस नेता जिन्होंने अपनी राजनीति एक साधारण कार्यकर्ता की हैसियत से प्रारंभ की थी और आज एक मुकाम हासिल किया है वैसे नेता गण अपनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

300 से अधिक वाहनों की जांच , 30 पर लगा जुर्माना, 16 चालकों का डीएल जब्त

Next Post

जल जीवन मिशन अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला

Next Post
जल जीवन मिशन अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला

जल जीवन मिशन अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d