BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटेल जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस आयोजित करेगी किसान अधिकार दिवस

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
संकट की घड़ी में भाजपा नेताओं को ओछी राजनीति से बाज आना चाहिए: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

सभी जिलों में सत्याग्रह

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी कल  31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि को किसान अधिकार दिवस के रूप में आयोजित करेगी. प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कल सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार कल दिनांक 31 अक्टूबर को केंद्र सरकार के कृषि विरोधी तीनों काले कानून एवं श्रमिक विरोधी कानून के विरोध स्वरूप सभी जिला मुख्यालयों में शहीद स्थलों पर सत्याग्रह किया जाएगा.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि सरदार पटेल के द्वारा किए गए किसान आंदोलन और उनके अधिकारों के लिए विशेषकर बारडोली किसान आंदोलन के संदर्भ में प्रकाश डाले जाएंगे. कांग्रेस जनों को इस बात पर भी अवाम का ध्यान आकृष्ट कराना चाहिए कि किस तरह से मोदी सरकार पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी द्वारा शुरुआत की गई हरित क्रांति पर आक्रमण कर रहे हैं जिसका मुखालफत करना हमारी नैतिक जिम्मेवारी है. किसान अधिकार दिवस के तहत 70 वर्षों में पहली बार किसानों के ऊपर केंद्र सरकार एक सुनियोजित तरीके से हमले कर रहे हैं जिसका विरोध देश हित में एवं किसानों के हित में अति आवश्यक है.

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा रामेश्वर उराँव के निर्देशानुसार किसान अधिकार दिवस की सफलता को लेकर कांग्रेस जनों की बैठक आज दिनांक 30 अक्टूबर को कांग्रेस भवन में संपन्न हुई जिसमें राजधानी रांची में महानगर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सत्याग्रह आयोजित किए जाएंगे जिसमे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गन शिरकत करेंगे.

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता, आदित्य विक्रम जयसवाल, निरंजन पासवान,फिरोज रिजवी मुन्ना, जितेन्द्र त्रिवेदी,विभय शाहदेव, सुषमा हेम्ब्रम, अमरजीत कुमार, सोनी नायक,राखी कौर,देवजीत देवघरिया,राखी कौर,कुमुद रंजन मुख्य रुप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता की भूमिका सबसे अहम: दीपक प्रकाश

Next Post

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, तीन जवान घायल

Next Post
नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, तीन जवान घायल

नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, तीन जवान घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d