BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बेरमो उपचुनाव रिकॉर्ड मतों से जीतेगी कांग्रेस: इंदरजीत सिंह

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in समाचार
एन.एस.यू.आई ने DAV स्कूल के समक्ष दिया धरना
Share on FacebookShare on Twitter

बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एन.एस.यू.आई  ने किया चुनाव प्रचार                               

रांची: कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह एवं टीम ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की.

बेरमो विधानसभा अध्यक्ष रितिक सिंह के नेतृत्व में स्टाफ क्वाटर, बंगाली पाड़ा,  अन्य इलाकों में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने उप चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का अनुरोध किया. इंदरजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके सुपुत्र व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुमार जयमंगल ने जनहित में सेवा कार्य का बीड़ा उठाया है.

बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति स्व.राजेन्द्र बाबू का योगदान भुलाया नहीं जा सकता है. स्टाफ क्वाटर और बंगाली पाड़ा के इलाके में जनसंपर्क के बाद पूरी एन.एस.यू.आई टीम खिजरी के विधायक राजेश कच्छप के साथ चंद्रपुरा एवं दुग्धा के विभिन्न पंचायत में प्रचार प्रसार किया.

मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि बेरमो की जनता का अनुप सिंह को अपार समर्थन मिल रहा है. स्व. राजेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को जनता ने स्मरण रखा है. अनुप सिंह भी जिस प्रकार राजेंद्र बाबू के साथ और कोरोना काल में जनता के साथ खड़े रहे, प्रसंशनीय है.

बेरमो की जनता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काम कर रहे गठबंधन सरकार से पूर्ण रूप से संतुष्ट है. समाज के हर वर्ग का सहयोग कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा है.

मौके पर युवा कांग्रेस के कुमार रौशन ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार , झारखंड राज्य सरकार को परेशान करने की कोशिश कर रही है, इसे अब जनता समझ चुकी है. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद राज्य में विकास तेजी से हो रहा है.

जनता के बीच जाकर सरकार काम कर रही है. ग्रामीण विकास ,मनरेगा , सखी मंडलों , राशन वितरण या प्रवासी मज़दूरों का मामला हो , सरकार ने समाज के सभी जरूरतमंदों के लिए काम किया है. जिसका फायदा उपचुनाव में भी देखने को मिलेगा.

कांके विधानसभा के युवा नेता महेश कुमार मनीष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी युवा और कर्मठ लोकप्रिय जननेता हैं. उन्होंने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप , जनसेवक कुमार रौशन, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह, कांके विधानसभा युवा नेता महेश कुमार मनीष, रितिक सिंह,रितेश प्रसाद, राजू,विजय, सनोज कुमार, अमरजीत सिंह एवं लव सिंह मौजूद थे.

https://bnnbharat.com/truck-collides-with-bik/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

NGO बनाकर आतंकवादी गतिविधियों के लिए हो रही है फंडिंग, श्रीनगर और दिल्ली में NIA की दबिश

Next Post

“कटी पतंग और आनंद जैसी फिल्में देख कर मैं राजेश खन्ना की नकल करता था”: दया शंकर पांडे

Next Post
“कटी पतंग और आनंद जैसी फिल्में देख कर मैं राजेश खन्ना की नकल करता था”: दया शंकर पांडे

"कटी पतंग और आनंद जैसी फिल्में देख कर मैं राजेश खन्ना की नकल करता था": दया शंकर पांडे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d