BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर मिट्टी का चूल्हा जलाकर सेंकी रोटी

by bnnbharat.com
March 1, 2021
in समाचार
कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर मिट्टी का चूल्हा जलाकर सेंकी रोटी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की लगातार बढ़ती कीमतों (Price Hike Of Petrol And Gas) का राजनीतिक विरोध इनदिनों चरम पर है. झारखंड की राजधानी रांची में भी झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की ओर से अनोखा और अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला. कांग्रेस की महिला नेताओं ने राजधानी के मुख्य चौराहे अल्बर्ट एक्का चौक पर लकड़ी के चूल्हे पर रोटियां सेंककर महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को घेरा.

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर रांची महानगर महिला कांग्रेस कमिटी की ओर से पेट्रोल-डीजल तथा गैस की कीमतों में अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र रश्मि पिंगुवा ने की. इस विरोध प्रदर्शन के मौके पर महिला कांग्रेस के नेत्रियों ने रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर लकड़ी का चूल्हा जलाया. फिर उस पर तवा रखकर बकायदा रोटियां सेंकी. इस दौरान कई महिला नेता चूल्हे को अच्छी तरह जलाने के लिए फूंकती भी नजर आयीं. हालांकि धुएं के कारण उनकी आंखें और चेहरे लाल हो गये.

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना एक भ्रम फैलाने वाली योजना बन गई है. उन्होंने इसे भी एक बहुत बड़ा जुमला बताया. उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए देश में महंगाई बढ़ाकर आम जनता की जेब काटने का काम कर रही है. पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में हुई अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि से आज पूरा देश त्रस्त है.

रांची महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्र रश्मि पिंगुवा ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार देश व जनहित में एक भी फैसले नहीं ले रही है. इस कारण आज पूरा देश आंदोलित और उग्र है. अपने चंद मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे देश को ताक पर रख दिया गया है. देश में महंगाई और बेरोजगार बढ़ गई है. इसके बाद भी मोदी सरकार को होश नहीं आयी है. उन्होंने केन्द्र सरकार से पेट्रोल-डीजल तथा गैस की कीमतों को नियंत्रित करने और दाम घटाने की मांग की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रांची एसएसपी ने पीसीआर के सभी पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड

Next Post

बिजली की तार के चपेट में आने से ड्राइवर-खलासी की दर्दनाक मौत

Next Post
बिजली की तार के चपेट में आने से ड्राइवर-खलासी की दर्दनाक मौत

बिजली की तार के चपेट में आने से ड्राइवर-खलासी की दर्दनाक मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d