रवि सिंह,
गोरखपुर: गोरखपुर महिला जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनिया शुक्ला के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के 50वें जन्म दिवस के अवसर पर उनके द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को अंग वस्त्र एवं मास्क वितरण किया गया तथा मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लेते हुए यह निश्चय किया कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा.
चुकी कुछ दिन पूर्व आताताई चीनी सैनिकों द्वारा लद्दाख के गलवान घाटी में हमारे देश के जांबाज सैनिकों को घेरकर हत्या कर दी गई. ऐसी घटना से दुखी होकर राहुल गांधी ने शहीदों के सामने नतमस्तक होकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं इस वर्ष अपनी जन्मदिन ना मनाने का संकल्प लिया.
महिला जिला कांग्रेस अध्यक्षा के नेतृत्व में जिला महिला पदाधिकारियों द्वारा गरीब असहाय को सेवा करने का निश्चय लेकर के जिला महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को अंग वस्त्र(साड़ी एवं मास्क)वितरण करने का संकल्प लिया एवं आज वितरण किया
वस्त्र वितरण करने में प्रमुख रूप से उपस्थित महिला जिला उपाध्यक्ष पुष्प लता अंकिता तिवारी पुष्पा पांडे रंजना श्रीवास्तव शशि कला सीता देवी सीता गुप्ता इत्यादि लोगों की सहभागिता रही

