BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई गाली गलौज और मारपीट

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in Uncategorized
कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुई गाली गलौज और मारपीट
Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: कांग्रेसियों ने रामगढ़ स्थित सीसीएल तोपा परियोजना कार्यालय परिसर को रणक्षेत्र में तब्दील कर दिया. बुधवार को मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय में धरना दे रहे थे. इसी दौरान कांग्रेसी भाषण देने के विवाद में आपस में ही भिड़ गए. दो गुटों में बंटे कांग्रेसियों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई. इस घटना में कांग्रेसी नेता श्याम सिंह घायल हो गए.

पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल भेज कर प्राथमिक उपचार कराया. इस मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गाली गलौज और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन दिया गया है.

धरना में संबोधन का अवसर न मिलने से गुस्सा कांग्रेस के मांडू प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सह यंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ने न सिर्फ आपत्ति जताई, बल्कि वरीय नेताओं को भला-बुरा कह डाला. इस बीच श्याम सिंह पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश को-आर्डिनेटर शांतनु मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी और मांडू प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सिंह उन पर टूट पड़े. इस बीच कुछ कांग्रेसियों ने ही बीच बचाव कर मामला शांत कराया.

इस मामले में श्याम सिंह ने संबंधित चारों कांग्रेसी नेताओं पर कुजू ओपी में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने संबंधित नेताओं पर लात-घूंसों और मुक्कों से मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने श्याम सिंह के विरुद्ध मारपीट, जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल व धमकी देने की शिकायत करते हुए आवेदन दिया है.

बुधवार को मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर परियोजना कार्यालय में धरना दे रहे थे. इसी दौरान कांग्रेसी भाषण देने के विवाद में आपस में ही भिड़ गए. दो गुटों में बंटे कांग्रेसियों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई. इस घटना में कांग्रेसी नेता श्याम सिंह घायल हो गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट! तेलंगाना में ड्राइवर की मौत, पंजाब में आशा वर्कर एडमिट

Next Post

शाहीन-3 मिसाइल के परीक्षण के दौरान कई लोग हुए जख्मी, दर्जनों घर तबाह

Next Post
शाहीन-3 मिसाइल के परीक्षण के दौरान कई लोग हुए जख्मी, दर्जनों घर तबाह

शाहीन-3 मिसाइल के परीक्षण के दौरान कई लोग हुए जख्मी, दर्जनों घर तबाह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d