बिश्वजीत शर्मा,
साहेबगंज: प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय बिन्दुधाम रोड बरहरवा में प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायतीराज सशक्तिकरण के सूत्रधार एवं हमारे प्रेरणा स्त्रोत , जननेता भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती 76 वां “सद्रभावना दिवस तौर पर मनाया गया.
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सैफ आलम प्रदेश महासचिव एन एस यू आई, कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्व० राजीव गांधी जी के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर, दीप प्रज्जवलित कर एवं इनके तस्वीर के समझ पुष्प अर्पित श्रद्वासुमन अर्पित किया गया. इसके बाद बारी बारी से इनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया.
इस अवसर पर बरकत खान एंव अश्वनी कुमार आनन्द ने कहा कि उन्होनें युवाओं को देश निर्माण में भागीदारी निभाने हेतु सदैव प्रेरित किया भारत को विकसित देश बनाने में उनके द्वारा दिए गए महर्वपूर्ण योगदान के लिए देश हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा तथा उनके जीवन मूल्य सदैव हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगे.
सरल स्वभाव एवं दृढ विचारों के व्यक्तिव के धनी स्व. राजीव गांधी जी ने ऐसा नेतृत्व प्रदान किया कि देश नए प्रगति पथ पर अग्रसर हुआ जिसका लोहा समूचा विश्व मान रहा है. राजीव गांधी जी जहां एक तरफ बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाने के लिये आधुनिकरण की बात करते थे.
वहीं दूसरी ओर वे जानते थे कि भारत का विकास ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के बिना अधूरा है. राजीव जी ने पंचायती राज को सशक्त एवं विकास में महिलाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये पंचायती राज अधिनियम संशोधन पर महत्व दिया. वैश्विक पटल पर उन्होंने हमेशा शांति और अमन को सर्वोच्च स्थान दिया. आज उनकी जयंती पर देश उनको शत शत नमन करता है.
इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोफक्कर हुसैन, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार आनंद, प्रदेश सचिव आबेदुर रहमान,स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश सचिव संतोष झा, दिनेश तुरी, भोलानाथ महतो, मिथुन मंडल, निताय सरकार, अनन्त लाल भगत, मो० राजू, बिष्णु माल, हिरालाल साह, छोटेलाल रमानी, मनीष गुप्ता, शिवम पाण्डेय, दीप रविदास, सदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

