BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
Share on FacebookShare on Twitter
  • सीमा पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि, कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

रांची: कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रवि ट्रैवल्स एंड हेल्पलाइन के सौजन्य से युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी का जन्म दिवस स्थानीय अल्बर्ट एक्का चौक पर कोरोना सेनानियों, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों एवं गरीबों को भोजन कराकर एवं उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट कर मनाया गया.

राहुल गांधी द्वारा समारोह पूर्वक जन्मदिन नहीं मनाने संबंधी सलाह के अनुरूप वीरगति को प्राप्त देश के वीर शहीदों को नमन किया गया. कार्यक्रम प्रारंभ होने के पूर्व चीन के साथ झड़प में शहीद हुए 20 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, शहीद जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखा गया.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार राहुल गांधी के जन्मदिन को सेलिब्रेशन की तरह नहीं मनाने के निर्णय के आलोक में उनके जन्मदिन को शहीदों के लिए, कोरोना सेनानियों एवं सफाई कर्मियों के लिए समर्पित किया गया.

झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सर्वप्रथम अपराहन 12ः30 बजे चीनी सेना के साथ झड़प में देश के लिए वीरगति को प्राप्त शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सम्मान में 2 मिनट का मौन रखा गया, उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई एवं परिजनों को संकट की इस घड़ी में ईश्वर से दुख सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना किया गया.

तत्पश्चात पुलिसकर्मियों को जो पिछले 3 महीने से अल्बर्ट एक्का चैक पर उपस्थित होकर जनमानस को सेवा दे रहे थे. मंत्रियों ने अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया व उनका सम्मान किया.

इस अवसर पर इंसपेक्टर  दरोगा प्रसाद राय के नेतृत्व में 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, तत्पश्चात मीडिया के बंधुओं को भी जिसमें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लगभग 25 कर्मियों को सम्मानित किया गया.

बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख ने शहीदों को नमन करते हुए एवं कोरोना संक्रमण के दौरान आपात स्थितियों से निपटने हुए अपनी जान की परवाह न करते हुए देशवासियों के लिए समर्पित करोना योद्धाओं की इस अवसर पर प्रशंसा की.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राहुल जी हमारे नेता हैं उनका जन्म दिन पहले भी हम मनाते रहे हैं लेकिन इस बार यह तय हुआ था कि गरीबों और जरूरतमंदों को मदद करके प्रतीकात्मक रूप से उनका जन्मदिन मनाया जाए.

आज के दिन हम अपने जवानों को नमन करते हैं, प्रधानमंत्री आज पूरा देश आपके साथ खड़ा है,कायराना अंदाज में हमारे जवानों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है, जो माननीय हरकत भी है और देश के स्वाभिमान पर हमला भी है इसका माकूल जवाब दिया जाना चाहिए.

मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राहुल जी का जन्मदिन हम सादगी के साथ मना रहे हैं कार्यक्रम पहले से तय था लेकिन सहादतें हुई हैं, देश ने लाल खोया है तो हम शांति और सादगी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं, जगह-जगह वीरगति को प्राप्त सेनानियों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जगह-जगह कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रहे हैं.

आज का दिन देश भक्तों के नाम समर्पित है, आज का दिन कोरोना योद्धाओं के नाम समर्पित है, राहुल गांधी इस देश के गरीबों के मसीहा हैं उनके लिए उनका जन्मदिन गरीबों की सेवा करके दूसरी बड़ी कोई तोहफा नहीं हो सकती है.

कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ  शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देशानुसार राहुल गांधी के सलाह के मुताबिक समारोह पूर्वक कार्यक्रम आयोजित ना करते हुए गरीबों के लिए उनके जन्मदिवस को समर्पित कर रहे हैं. शहीदों के लिए समर्पित कर रहे हैं और कोरोना योद्धाओं को सम्मान देकर हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

इसके पूर्व प्रातः कालीन आलोक दुबे, किशोर शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने सफाई कर्मियों पुलिसकर्मियों एवं गरीबों को जूस पिलाकर उनका सम्मान दिया. कोरोना योद्धाओं ने राहुल गांधी को यशस्वी एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया.

श्रद्धांजलि समारोह के उपरांत राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ तत्पश्चात लगभग 15 सौ लोगों को भोजन कराया गया जिसमें चावल, दाल सब्जी, पापड़, अचार, सलाद  दिया गया.

इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता एवं बादल पत्रलेख ने गरीबों को अपने हाथों से भोजन कराया एवं स्वंय भी अलबर्ट एक्का चैंक पर जमीन में बैठकर गरीबों के साथ भोजन किया.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पिछले पांच दशक से अधिक समय से भारत-चीन सीमा पर शांति थी, नेपाल से भी मधुर संबंध थे लेकिन आज चीन सीमा खतरे से खाली नहीं है. नेपाल से भी संबंध विगड़े हैं. अब वो दिन दूर नहीं जब भूटान और श्रीलंका भी आंखें दिखाना शुरू कर दें. राहुल गांधी के प्रश्नों का प्रधानमंत्री आपको जवाब देना चाहिए.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जोनल कोऑर्डिनेटर सुल्तान अहमद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आईटी सेल के चेयरमैन गजेंद्र प्रसाद सिंह, कांग्रेस कमेटी के नेता विभय शाहदेव, कार्यक्रम पर्यवेक्षक नियेल तिर्की, जितेंद्र त्रिवेदी,फिरोज रिजवी मुन्ना, अजय सिंह, राखी कौर, सोनी नायक, अजय जैन राजेश कुमार चुन्नू, चैतन्य स्वरू, प्रवीण अनामिया निप्पू, दिनेश लाल सिन्हा, संजय तिवारी, प्रभात कुमार,  मुख्य रूप से उपस्थित थे. रवि ट्रैवल सेंड हेल्पलाइन के संयोजक अजय सिंह के सौजन्य से कार्यक्रम में जन प्रिय नेता राहुल गांधी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चीन को मुंहतोड़ जवाब देने में सेना और मोदी सरकार सक्षम: राम माधव

Next Post

‘Covid-19’ दौर में ब्राजील में फुटबॉल शुरू करना भारी भूल: रोनाल्डो

Next Post
‘Covid-19’ दौर में ब्राजील में फुटबॉल शुरू करना भारी भूल: रोनाल्डो

'Covid-19' दौर में ब्राजील में फुटबॉल शुरू करना भारी भूल: रोनाल्डो

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d