UP: महराजगंज जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अवनीश पाल के नेतृत्व में आलोक प्रसाद फर्जी फंसाने वाले पर कार्रवाई हो, अंजलि उर्फ आयशा को न्याय दो और किसानों की हानि, क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री कम होने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा. आप को बता दे कि आलोक प्रसाद को अंजलि उर्फ आयशा को उकसाने के मामले में जेल में बंद किया गया है. अंजली उर्फ आयशा ने बीते दिनों लखनऊ में विधान भवन के सामने ज्वलनशील पदार्थ अपने उपर डाल आग लगा ली थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थीं.
महिला को उकसाने के आरोप में कांग्रेस के आलोक प्रसाद को जेल में बंद हैं। कार्यकर्ताओं ने किसानों के धान के वजन में की जा रही. कटौती से किसान परेशान है. वही गन्ना किसानों को उनके ऊपर का बकाया अब तक नहीं मिल पाया है और सरकार द्वारा नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में भी की गई बढ़ोतरी से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा.
कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि किसान के धान की खरीद एमएसपी पर किये जाने की गारंटी की जाए. नमी के नाम पर धान उत्पादक किसानों से मनमानी कटौती बंद की जाए. गन्ना किसानों का बकाया तत्काल भुगतान किया जाएं.

