नई दिल्ली: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने कांग्रेस के 58 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
Also Read This: आज राज्यसभा सदस्य के रूप में पूर्व चीफ जस्टिस गोगोई लेंगे शपथ
बेंगलुरु में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के मंत्रियों को कर्नाटक पुलिस द्वारा बुधवार सुबह कथित रूप से हिरासत में लिए जाने की घटना से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता यहां भाजपा कार्यालय का घेराव करने आज शाम यहां जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे.
Also Read This: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स में करीब 1500 अंकों की गिरावट दर्ज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हबीबगंज इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष विकास विरानी की शिकायत पर पुलिस ने राहुल राठौर सहित 8 लोगों के खिलाफ नामजद और 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 323 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

