BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in Uncategorized
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कांग्रेस जनों की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों और केईआई कंपनी की लापरवाही के खिलाफ किये जा रहे चरणबद्ब आंदोलन के दूसरे दिन आज भी बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन जारी रहा.आंदोलन के दूसरे दिन पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राजधानी रांची स्थित कुसाई कॉलोनी डोरंडा बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया एवं सोशल मीडिया फेसबुक लाइव के माध्यम से बिजली विभाग और केईआई के कुकृत्यों की जानकारी दी.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ,डॉ राजेश गुप्ता छोटू एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेल विभाग के कोचेयरमैन  अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे पार्टी नेताओं ने बिजली विभाग के लापरवाह पदाधिकारियों को निलंबित करने, विभागीय कार्रवाई शुरू करने, करंट लगने से मरने वाले आम जनों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने, दुर्घटना के शिकार में हो गए विकलांग एवं अपंग लोगों को मुआवजा एवं नौकरी दिलाने तथा विभिन्न दुर्घटनाओं में जख्मी होने वाले लोगों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने एवं केईआई कंपनी का रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर काली सूची में डालने एवं राजधानी रांची में करंट से हो रही मौत के जिम्मेदार मुख्य अभियंता श्रवण कुमार एवं शंभूनाथ चौधरी एवं के.के.बर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस जनों ने प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है एवं कहा है कि  जब तक परिवारों के आश्रितों को मुआवजा तथा आमजन हादसे की हुए शिकार लोगों की मौत की जिम्मेदारी तय नहीं हो जाती कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सिर्फ लॉकडाउन अवधि में ही बिजली करंट लगने से राज्य के विभिन्न जिलों में हुई मौत का विवरण यह स्पष्ट दर्शाता है कि पूरी रिपोर्ट आने के बाद कोरोनावायरस से जितने लोगों की मौत नहीं हुई होगी उससे ज्यादा मौत बिजली के तार से करंट लगने से हुई है.

इसके पूर्व कांग्रेस जनों ने पूर्वाहन 11ः30 बजे से सर्वप्रथम कुसाई कॉलोनी स्थित झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष लगभग 1 घंटे तक प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी की ,फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य की जनता को बिजली विभाग की लापरवाही से हो रही मौत की जानकारी दी.

उसके पश्चात महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष भी संजय कुमार के खिलाफ नारेबाजी की एवं प्रदर्शन किया. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे एवं राजेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खाध  आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में राज्य ईमानदारी पूर्वक काम कर रहा है, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार के मुखिया रघुवर दास ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में जिस प्रकार से बिजली विभाग की व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया है ,उनके कार्यकाल में बिजली विभाग की मनमानी और भ्रष्टाचार की कारगुजारी किसी से छुपी हुई नहीं है.

नई सरकार गठन के बाद व्यवस्था लाने में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पिछले 20 वर्षों से जमे हुए बिजली विभाग के अधिकारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं.आज भी पेटरवार प्रखंड अंतर्गत फुलगड्ढा पंचायत के ठाकुर टोला निवासी 26 वर्षीय नरेश महतो की मौत बिजली तार के चपेट में आने से पूर्वाहन 11ः00 बजे मौत हो गई. प्रदेश कांग्रेस कमेटी नरेश महतो के आकस्मिक निधन पर गहरा संवेदना प्रकट करती है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दूबे एवं राजेश गुप्ता ने कहा की बिजली विभाग की लापरवाही से निरंतर हो रही मौत के बावजूद बिजली विभाग के कुछ बेशर्म अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है. उन्होंने कहा बिजली विभाग के पदाधिकारी कर्मचारी कोई खैरात में जन सेवा नहीं कर रहे हैं, जनता की गाढ़ी कमाई से प्रति माह एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाता है, इसके बावजूद वे बिजली विभाग के कई ऐसे पदाधिकारी और कर्मचारी हैं जिन्होंने काली कमाई से अपने रिश्तेदार अपने परिवार के नाम पर अवैध संपत्ति देश के विभिन्न कोने में अर्जित कर लिया है, ऐसे लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा आंदोलन के क्रम में किया जाएगा .

उन्होंने बताया कि शहर में करीब 800 करोड रुपए की लागत से केबल बिछाने का काम किया जा रहा है लेकिन कंपनी की लापरवाही से पूरे शहर में केवल कंपनी कहीं  11000 तो कहीं 33,000  की बिजली नंगी तार सड़कों पर छोड़ देते हैं और जिसकी चपेट लोगों की जान जा रही है, लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.ऐसा कोई दिन नहीं है जब बिजली विभाग की लापरवाही एवं तार की चपेट में लोगों की मौत नहीं होती हो और लोग दुर्घटना के शिकार नहीं हो रहे .उन्होंने कहा कि दुर्घटना में अपंग हो गए लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है कांग्रेस जनों का आंदोलन किसी भी कीमत पर जारी रहेगा .

जिन लोगों ने भी बिजली विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया है ऐसे लोगों के ऊपर में कानूनी कार्रवाई करने को लेकर संगठन का आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा आंदोलन के प्रथम चरण में बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन के उपरांत ऐसे अधिकारियों के आवासों पर जाएंगे और वहां के लोगों को इनकी करस्तानी  से अवगत कराएंगे. दिनांक 3 अगस्त को केईआई  कंपनी के कार्यालय में कांग्रेस जन  सीधी कार्रवाई करने के लिए जाएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे.

आज के कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विभय शाहदेव, सोनी नायक ,देवजीत देवघरिया, रितेश थापा, अजय सिंह, फिरोज रिजवी मुन्ना ,प्रिंस राज, राखी कौर, राजीव छेत्री, अरविंद गुरुंग, अनूप गुरुंग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम आवास में भी कोरोना ने दस्तक दी

Next Post

कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मी सावधानी के साथ सेवा भाव से काम करें: एडीएम

Next Post
कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मी सावधानी के साथ सेवा भाव से काम करें: एडीएम

कोविड केयर सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मी सावधानी के साथ सेवा भाव से काम करें: एडीएम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d