BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रियंका गांधी को नोटिस व शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन 

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
प्रियंका गांधी को नोटिस व शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन 

प्रियंका गांधी को नोटिस व शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रर्दशन 

Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह
गोरखपुर : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस एवं शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी के विरोध में गुरूवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में योगी सरकार की शास्त्री चौक पर अर्थी निकालकर विरोध प्रदर्शन  किया गया. यह प्रदर्शन कांग्रेस की जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में किया गया.

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया से काम कर रही है. जिस तरह से रात के अंधेरे में अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम को उनके घर से सिविल ड्रेस में पुलिस द्वारा उठाया जाता है. वह बहुत निंदनीय है. यह सरकार राजनीतिक व्यक्तियों के साथ पुलिस के दम पर अपराधियों जैसा सलूक कर रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इस गिरफ्तारी का विरोध करने पर उन पर लाठी चार्ज करवाती है. यूपी पुलिस ने हमारे अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को रात के अंधरे में उठाया. पहले फर्जी आरोपों को लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को चार हफ़्तों के लिए जेल में रखा और जिस तरह से केंद्र सरकार द्वारा प्रियंका गांधी के मकान को खाली कराने की नोटिस दी गई और स्वयं भाजपा के प्रवक्ता सरकारी आवासों में रहते हैं, यह दिखाता है कि भाजपा सरकार द्वेष की राजनीति करने में यकीन रखते हैं. सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को या तो जेल में डाल दिया जाता है या फर्जी मुकदमा लादकर उन्हें प्रताड़ित करने की कोशिश की जाती है.

इस तरह से डरा धमका के भाजपा सरकार तानाशाही रवैए से अपना शासन चलाना चाहती है जो कि कांग्रेस पार्टी कभी होने नहीं देगी. सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर लड़ते रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष विनोद जोसफ़ ने कहा कि शाहनवाज आलम की गिरफ्तारी राजनीतिक षड्यंत्र से की गयी है. पुलिस की कार्रवाई दमनकारी और अलोकतांत्रिक है. कांग्रेस के सिपाही पुलिस की लाठियों और फर्जी मुकदमो से नहीं डरने वाले. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है. भाजपा सरकार यूपी को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से नहीं रोक सकती है. हमारी पार्टी को नहीं. इस दौरान दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, दिलदार हुसैन, राजेश यादव,  साहिल विक्रम तिवारी, प्रवीण पासवान, राजेश निषाद, विजय राय, राजेन्द्र यादव, ऊषा श्रीवास्तव, सुमन, जावेद अंसारी, आदि लोग मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आतंकी संगठनों को हथियार मुहैया कराता है चीन: म्यांमार

Next Post

सड़क किनारे खड़े 8 लोगों को एंबुलेंस ने रौंदा, 1 की मोत

Next Post
सड़क किनारे खड़े 8 लोगों को एंबुलेंस ने रौंदा, 1 की मोत

सड़क किनारे खड़े 8 लोगों को एंबुलेंस ने रौंदा, 1 की मोत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d