BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिसई गोलीकांड पर कांग्रेस का वार, कहा- बुलेट के दम पर चुनाव प्रभावित करना चाहती है भाजपा

by bnnbharat.com
December 7, 2019
in Uncategorized
सिसई गोलीकांड पर कांग्रेस का वार, कहा- बुलेट के दम पर चुनाव प्रभावित करना चाहती है भाजपा

सिसई गोलीकांड पर कांग्रेस का वार, कहा- बुलेट के दम पर चुनाव प्रभावित करना चाहती है भाजपा

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: सिसई विधानसभा क्षेत्र के भवनी गांव के 36 नंबर बूथ पर स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. पुलिस फायरिंग में 25 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गये. इधर इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी और पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे की माने तो बीजेपी और रघुवर दास बुलेट के दम पर चुनाव जीतना चाहते हैं. इसीलिए इस तरीके की हरकत कर रहे है.

प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने यह सवाल खड़ा किया है कि आखिर ऐसी कौन सी विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई कि सीधा पुलिस प्रशासन को गोली चलानी पड़ी. गोली मारने से पहले कई चीजें की जा सकती थी. जिससे लोगों की जान भी बच सकती थी. कांग्रेस पार्टी ने यह भी कहा कि इस तरह की घटना को किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में आक्रोश है. लोग सड़कों पर हैं. यह पूरी तरह बीजेपी सरकार और प्रशासन की असफलता है. लोकतंत्र में चुनाव के दौरान इस प्रकार की कार्रवाई अशोभनीय और निंदनीय है. जनता समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

30 लीटर महुवा शराब जब्त, गिरफ्तार

Next Post

BJP बहुमत के साथ सत्ता में आयेगीः रूडी

Next Post
BJP बहुमत के साथ सत्ता में आयेगीः रूडी

BJP बहुमत के साथ सत्ता में आयेगीः रूडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d