मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने को लेकर अपना विरोध जताते हुए रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक साइकिल पर मार्च निकाला.
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “आज जब जनता कोरोना के संकट में त्रस्त है, महंगाई बढ़ती जा रही है लोग भूखे मर रहे हैं और केंद्र सरकार ने लगातार 18वें दिन एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है. जैसा मोदी जी कहते हैं- आपदा में अवसर, उनके लिए कोरोना आपदा में अवसर है पैसा कमाने के लिए.”

