बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. पटना के सदाकत आश्रम में कई नेताओं की मौजूदगी में इसको जारी किया गया. इसका नाम कांग्रेस ने बदलाव पत्र नाम दिया है.
कांग्रेस नेता राजबब्बर ने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस की सरकार बनती है तो नौकरी मिलने तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये देगी. नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ करेगी और बिजली बिल भी माफ करेगी. किसानों को फसल का उचित दाम दिलाया जाएगा.

