BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का जन-आक्रोश रैली बुधवार को रांची में

by bnnbharat.com
October 29, 2019
in समाचार
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का जन-आक्रोश रैली बुधवार को रांची में

Congress's public outrage rally against BJP in Ranchi on Wednesday

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा 30 अक्टूबर को आहूत दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डलीय जन-आक्रोश रैली की तैयारी ऐतिहासिक रूप से सफल होगी. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आर.पी.एन. सिंह मंगलवार को विमान से रांची पहुंच गये हैं.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, डॉ एम. तौसीफ, ज्योति सिंह मथारू, ईश्वर आनन्द ने आरपीएन सिंह का रांची हवाई अड्डे पर स्वागत किया.

बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि जिस तरह सभी प्रमण्डलों में जन-आक्रोश रैली सफल हुई है उसी तरह रांची में आयोजित दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डलीय रैली सफल होगी.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास पिछले पांच वर्षों में जनता की आशाओं के अनुरूप काम नहीं कर पाये हैं. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा भाजपा कैबिनेट मंत्री सरयू राय ने कहा कि अर्जुन मुण्डा सर्वमान्य नेता हैं लेकिन भाजपा की आपसी लड़ाई ने राज्य को आईना दिखाने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा अंदरूनी कलह हुई है. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल के लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची से 25 हजार आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित होगी.

कार्यकर्त्ताओं के स्वागत के लिए विधानसभा मैदान सज-धज कर तैयार की जा रही है. सभा स्थल के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्त्ता रैली में शामिल होंगे. पूर्वाहन 11ः30 बजे से जनसभा प्रारम्भ हो जायेगी. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम पूर्वाहन 11ः00 बजे जनआक्रोश रैली स्थल विधानसभा मैदान में पहुंच जायेंगे.

कांग्रेस प्रवक्ता दूबे एवं शाहदेव ने कहा कि जन आक्रोश रैली में राज्य सरकार की असफलताओं को जनता के बीच रखा जायेगा. मोमेंटम झारखण्ड के माध्यम से 900 करोड़ रूपये की लूट, कोनार परियोजना निर्मित बांध को 2200 करोड़ की लागत कोनार बांध को चूहा का खाना, रघुवर दास कैबिनेट के दो मंत्रियों का सरेआम रिश्वत मांगना, किसानों की आत्म हत्या, भूखमरी से मौत, आदिवासियों के आन्दोलन को कुचले जाना, मॉब लीचिंग की घटना से राज्य की जनता को ‘जनआक्रोश रैली’ के माध्यम से अवगत कराया जायेगा.

राज्यसभा प्रमण्डलीय जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए राज्यसभा के सांसद धीरज प्रसाद साहु, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शमशेर आलम, डॉ एम तौसीफ, कुमार राजा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पाण्डेय, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा, अपने-अपने स्तर पर कांग्रेस आम जनता के बीच जन जागरण के माध्यम से आमंत्रित कर रहे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि रैली में महिलाओं की अभूतपूर्व भागीदारी होगी. जिस प्रकार भाजपा के शासन में महिलाओं के उपर अत्याचार बढ़े हैं उसको लेकर महिलाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़े हैं.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा है कि हरियाणा और महाराष्ट्र के परिणामों के बाद जनआक्रोश रैली के माध्यम से जनता के बीच व्यापक संदेश जायेगा. कांग्रेस प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ ने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस के प्रति आशा भरी निगाहों से देख रही है.

कांग्रेस जनता की जनभावनाओं के साथ चुनाव के मैदान में पूरी ताकत लगायेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए छठ पर्व का महत्व

Next Post

ग्रामीणों ने ली वनों की सुरक्षा की गारंटी

Next Post
ग्रामीणों ने ली वनों की सुरक्षा की गारंटी

ग्रामीणों ने ली वनों की सुरक्षा की गारंटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d