BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस की जनाक्रोश रैली 30 अक्तूबर को, विधानसभा मैदान में आरपीएन सिंह बरसेंगे सरकार पर

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
कांग्रेस की जनाक्रोश रैली 30 अक्तूबर को, विधानसभा मैदान में आरपीएन सिंह बरसेंगे सरकार पर
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता,

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से 30 अक्तूबर को विधानसभा मैदान में जनाक्रोश रैली आयोजित की जायेगी. पार्टी के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह समेत कई नेता इस रैली में शिरकत करेंगे. इसका निर्णय पार्टी के झारखंड प्रभारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. बैठक के बाद रैली को सफल बनाने के लिए प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कई निर्देश दिये. बैठक में कहा गया कि राज्य की जनता में वर्तमान रघुवर दास सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है. पिछले पांच वर्षों में राजग की सरकार ने जनता को सिर्फ ठगा है.

तुपुदाना, बोकारो, आदित्यपुर, संताल परगना के औद्योगिक क्षेत्रों में कई लघु और मझोले स्तर की इकाईयां बंद हो गयी हैं. पांच वर्षों में राजधानी में ही 24 घंटे बिजली देने की बातें पूरी नहीं हो पायीं. दो लीटर केरोसीन और पांच किलो खाद्यान्न देने से ज्यादा यह सरकार कुछ नहीं कर पायी है. बैठक में यह भी कहा गया कि पार्टी राज्य के एक-एक मतदाताओं तक पहुंचेगी. यह काम प्रमंडल स्तर पर किया जायेगा. जनाक्रोश रैली को लेकर पार्टी में महिला प्रकोष्ठों को भी जवाबदेही सौंपी गयी है. राज्य के सभी जिलों की भागीदारी रैली में सुनिश्चित की जा रही है. सरकार की जन विरोधी नीतियों के साथ-साथ रघुवर सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम रैली के माध्यम से किया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अगर शराब पीते पकड़े गए तो अब खिलाना होगा मटन करी,बाटी

Next Post

UP के PCS अफसरों को चुनाव में आयोग ने लगाई ड्यूटी

Next Post
UP के PCS अफसरों को चुनाव में आयोग ने लगाई ड्यूटी

UP के PCS अफसरों को चुनाव में आयोग ने लगाई ड्यूटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d