BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसान अधिकार दिवस पर कांग्रेस का राजभवन मार्च

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
इटखोरी में कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत

इटखोरी में कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत

Share on FacebookShare on Twitter

आरपीएन सिंह, रामेश्वर उरांव व आलमगीर आलम समेत अन्य वरीय नेता ले रहे है हिस्सा

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा सोनिया गांधी के निर्देश और प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव तथा विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में आज पार्टी की ओर से रांची में किसान अधिकार दिवस का आयोजन किया गया.

केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये तीन काले कानूनों को वापस लेने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमत को वापस लेने बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने को लेकर आयोजित राजभवन मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, सांसद गीता कोड़ा, विधायक प्रदीप यादव, बंधु तिर्की, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू समेत राज्य के विभिन्न जिलों से आये हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

मोरहाबादी मैदान से लेकर राजभवन मार्च तक आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता तीन नये कृषि कानून, बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल कानून के खिलाफ अपने हाथों में बैनर और तख्तियां लिये हुए थे.

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान से राजभवन मार्च के लिए निकलने के पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों के रीढ़ पर प्रहार किया है, अब बिना विलंब किये केंद्र सरकार इस नये काले कानून को वापस लें.

उन्होंने कहा कि झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक किसानों का ऋण माफ किया. केंद्र में भी जब-जब कांग्रेस सरकार बनी किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी किया गया, यूपीए सरकार में 70 हजार करोड़ रुपये के ऋण माफ किये गये, लेकिन अब केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी में जुटी है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषिमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संविधान को मानते है, तो उन्हें किसानों की मांग को तुरंत मांग लेना चाहिए.

उन्होंने कहा कि किसानों की मांग जायज है और हर तरीके से उचित है. उन्होंने कहा कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य को जारी रखने, मंडी को बचाने और कांट्रेक्ट फॉर्मिंग का विरोध कर रहे है, किसानों की यह तीनों मांगों को तत्काल मान लेना चाहिए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से यह अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है कि इस किसान आंदोलन से झारखंड का कुछ लेना-देना नहीं है, लेकिन आज राजभवन मार्च में गांव-देहात से आ रहे किसानों को देख कर यह सहर्ष समझा जा सकता है कि यह आंदोलन पूरे देश के किसानों का है, सभी केंद्र सरकार के इस काले कानून से खासे नाराज है.

डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के पूरे ऑर्डर को पढ़ने के बाद आंदोलनरत किसान संतुष्ट नहीं है, सुप्रीमो कोर्ट ने तीनों कृषि कानून पर स्टे जरूर लगाया है, लेकिन उसके बाद क्या होगा, इसे लेकर अनिश्चितता बरकरार है.

यदि समिति में शामिल चार में से तीन विशेषज्ञ भी यह मान ले कि कानून सही है, तो फिर उच्चतम न्यायालय का अगला कदम क्या होगा, इसे लेकर सभी चिंतित है,इसलिए किसान की मांग पूरी हो, इसके लिए पहले इन कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए. यदि मंडी में कोई खामी है, तो उसे दूर करने का प्रयास होना चाहिए.

इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि 51 दिन से किसान आंदोलनरत है, तीनों काले कानून को वापस लिया जाना ही इसका समाधान है. उन्होंने कहा कि बार-बार किसान प्रतिनिधियों के साथ केंद्र सरकार बातचीत कर रही है, लेकिन इसका कोई फलाफल नहीं मिल पा रहा है, इसलिए पार्टी भी यह मांग करती है कि जल्द से जल्द तीनों नये कृषि कानून को वापस ले लिया जाए. केंद्र सरकार किसानों को विश्वास में लेने में पूरी तरह से असफल हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुटका की बिक्री बंद करने संबंधी याचिका को हाईकोर्ट ने निष्पादित किया

Next Post

शीतलहर की चपेट में कश्मीर, डल झील सहित कई जलाशयों में जमा पानी

Next Post
शीतलहर की चपेट में कश्मीर, डल झील सहित कई जलाशयों में जमा पानी

शीतलहर की चपेट में कश्मीर, डल झील सहित कई जलाशयों में जमा पानी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d