BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस का शहीदों को सलाम दिवस आज, 29 जून को पेट्रोल-डीजल के खिलाफ प्रदर्शन

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in समाचार
कांग्रेस का शहीदों को सलाम दिवस आज, 29 जून को पेट्रोल-डीजल के खिलाफ प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार कल 26 जून 2020, शुक्रवार को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक शहीदों को सलाम दिवस मनाना है.

इस दिन कांग्रेसजनों को शहीद स्मारक या महात्मा गांधी या अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा के समक्ष गालवान घाटी में शहीद हुए बहादूर सैनिकों को मोमबत्तियां और दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए कर्नल बी. संतोष बाबू और 16 बिहार रेजिमेंट के हमारे 20 बहादूर सैनिकों के स्मृति को सलाम करना है. एक घंटे के अवधि बिना किसी नारेबाजी और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चुप (मौन) होनी चाहिए.

29 जून को पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में अप्रत्याशित बृद्धि को लेकर जिला मुख्यालयों या केन्द्र सरकार के कार्यालयों के सामने पूर्वाह्न 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक दो घंटे, सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विरोध सभा का आयोजन करना है.

धरना कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात पार्टी के माननीय सांसदों, विधायकों एवं पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को संबोधित मूल्य वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन सौंपना है.

सभी जिला एवं राज्य मुख्यालयों में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करना है तथा इसी दिन पार्टी सोशल मीडिया विभागों के तत्वावधान में एक राष्ट्रव्यापी ‘‘स्पीक-अप ऑन पेट्रोलियम प्राइसेस’’ अभियान आयोजित कर कड़ा विरोध करना है.

साथ ही ओला, टैक्सी ड्राईवरों, ट्रक और ट्रक जैसे मूल्यवृद्धि से पीड़ित लोगों को वीडियो पोस्ट करके इस व्यापक अभियान में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है.

30 जून को हूल दिवस प्रत्येक जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. मुख्य कार्यक्रम राजधानी रांची में आयोजित होगा, जहां 30 जून को सुबह 10.30 बजे सिद्धो-कान्हू पार्क, कांके रोड स्थित शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया जाएगा.

बाद में पूर्वाह्न 11.00 बजे से हूल क्रांति दिवस पर कांग्रेस भवन में एक सेमिनार आयोजन होगा, जिसमें जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली के सेवानिवृत इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जोसेफ बाड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता व झारखण्ड आदिवासी बुद्धिजीवि मंच के अध्यक्ष पीसी मुर्मू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे.

पेट्रोल-डीजल किमतों के वृद्धि के विरोध में झारखण्ड कांग्रेस पार्टी प्रखण्ड स्तर पर 01 जुलाई से 04 जुलाई के बीच में प्रखण्ड स्तर पर धरना कार्यक्रम करेगी.

उन्होंने कहा कि उक्त सभी कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से अनुपालन किया जाएगा. इस आशय का पत्र सभी  कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल को-ऑर्डिनेटर एवं  जिलाध्यक्षों को निर्गत कर दिया गया है.

संवाददात सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता शमशेर आलम, आलोक कुमार दूबे, राजीव रंजन प्रसाद, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ एम. तौसीफ, कुमार राजा उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक ने फांसी पर झूल कर दी जान, दुकान मालिक पर प्रताड़ित करने का आरोप

Next Post

हेलन केलर जयंती में राज्य के दिव्यांग जन लेंगे भाग

Next Post
हेलन केलर जयंती में राज्य के दिव्यांग जन लेंगे भाग

हेलन केलर जयंती में राज्य के दिव्यांग जन लेंगे भाग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d