BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in Uncategorized
पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया गया.

राजधानी रांची में भी राजभवन के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में धरना दिया गया. इस मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकाल में केन्द्र की भाजपानीत सरकार पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केन्द्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में लगातार वृद्धि कर देश की आमजनता को सिर्फ पीड़ा और परेशानियां दे रही है.

वह भी ऐसे समय में जब पूरा देश महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है, उस वक्त केन्द्र सरकार मुनाफाखोरी कर रही है. उन्होंने कहा कि महंगाई का नारा देकर सत्ता पर आसीन होने वाली भाजपा नागरिकों से जबरन वसूली कर रही है. वो भी तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल की कीमतें लगातार गिर रही है.

डॉ उरांव ने कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है. एक तरफ कोरोना का संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, आंकड़ों के अनुसार भारतवर्ष विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. दूसरी ओर सीमा पर हमारे वीर जवानों के शहादत पर भी प्रधानमंत्री जी देश को गुमराह कर रहे हैं कि चीन के द्वारा हमारे सीमा पर घुसपैठ नहीं हुई है. वहीं शत्रु देश से पीएम केयर्स फंड में धन प्राप्त किया जा रहा हैं. कांग्रेस पार्टी इस धरना के माध्यम से पेट्रोल-डीजल के दामों और उत्पाद शुल्क में हुई बढ़ोतरी को वापस लिये जाने की मांग करती है.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जब देश का किसान, मजदूर, नौजवान, पहले ही समस्याओं से जूझ रहा है, केन्द्र सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क एवं मूल्य वृद्धि आमजन मानस को समस्याओं के भंवर में ढ़केलने का काम कर रहा है.

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विधायक बन्धु तिर्की ने किया.
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, विधायक बन्धु तिर्की, अम्बा प्रसाद ,जिला पर्यवेक्षक शमशेर आलम और प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे, राजेश गुप्ता और लाल किशोरनाथ शाहदेव उपस्थित थे.

आज ही पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस कमिटियों के द्वारा दो घंटे धरना प्रदर्शन किया गया. धरना के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिकी लोगों के वीजा पर चीन ने भी लगाई पाबंदी

Next Post

कल जहां बेटे ने लगाई थी फांसी, आज वहीं मां ने कर ली आत्‍महत्‍या

Next Post
कल जहां बेटे ने लगाई थी फांसी, आज वहीं मां ने कर ली आत्‍महत्‍या

कल जहां बेटे ने लगाई थी फांसी, आज वहीं मां ने कर ली आत्‍महत्‍या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d