BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस की गोड्डा से देवघर तक ट्रैक्टर रैली

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस की गोड्डा से देवघर तक ट्रैक्टर रैली
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस कोटे से सरकार में शामिल मंत्रियों और विधायकों ने लिया हिस्सा

रांची: झारखंड में कृषि कानून के खिलाफ और देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में रविवार को गोड्डा से देवघर तक कांग्रेस की ओर से ट्रैक्टर रैली निकाली गयी. इस ट्रैक्टर रैली में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव समेत पार्टी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया.

गोड्डा जिले के कारगिल चौक से निकाली गयी ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व कृषि मंत्री बादल कर रहे थे. जबकि इस रैली के संयोजक विधायक प्रदीप यादव थे. कारगिल चौक से कृषिमंत्री बादल, विधायक इरफान अंसारी और विधायक प्रदीप यादव समेत अन्य नेताओं ने किसान के वेशभूषा में ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली निकाली. ट्रैक्टर को खुद विधायक प्रदीप यादव चला रहे थे. रैली दोपहर बाद देवघर के रोहिणी शहीद स्थल पहुंचेगी,जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष समेत गठबंधन दल के नेता और मंत्री रैली को संबोधित करेंगे. 

रैली में शामिल नेताओं ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तुंरत तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की. रैली की शुरुआत के मौके पर किसानों को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि देश के किसान पिछले लगभग दो माह से ज्यादा समय से देश की राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं उसके बावजूद केंद्र सरकार उनकी आवाज की अनदेखी कर रही है.

बताया गया है कि इस रैली में ढ़ाई सौ से अधिक ट्रैक्टर शामिल है, इसके अलावा कई चार पहिया वाहन और बाइक भी रैली में साथ शामिल है. ट्रैक्टर रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. दूसरी तरफ देवघर में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने कृषि कानून के खिलाफ धरना भी दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने भारी मात्रा में किया गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

Next Post

पल्स पोलियो अभियान शुरू, 60 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दी जाएगी खुराक

Next Post
कोरोना वैक्सीनेशन की वजह से सरकार ने रोका पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो अभियान शुरू, 60 लाख बच्चों को पल्स पोलियो की दी जाएगी खुराक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d