BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बच्चियों को सिलाई-कढ़ाई व कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ेंः डीसी

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
बच्चियों को सिलाई-कढ़ाई व कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ेंः डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रिमांड होम का औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लिया जायजा

बाल सुधार गृह-सह-सम्प्रेषण गृह की बच्चियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का करें हर संभव प्रयास

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने महिला रिमांड होम का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रिमांड होम रहने वाली बच्चिओं को दी जाने वाली सुविधाओं व व्यवस्थाओं से अवगत हुए. इसके अलावे बच्चियों के सम्पूर्ण विकास हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ज्ञानवर्द्धन मनोरंजन के साथ बच्चियों को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूद बनाने के उद्देश्य से बच्चियों को उनके मन के मुताबित कार्यों से जोड़ते हुए उन्हें बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास करें.

साथ हीं बच्चियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से सिलाई-कढ़ाई व कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ें, ताकि इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके. इस दौरान उपायुक्त ने सम्प्रेक्षण गृह की समूचित व व्यापक साफ-सफाई, शौचालय की साफ-सफाई व खेल, पठन-पाठन की व्यवस्थाओं को पूरी तरह से सुदृढ़ करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. साथ हीं बच्चियों की सुविधा हेतु 05 सिलाई मशीन व कंप्यूटर सेट अप को रिमांड होम में लगाने के का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया.

औचक निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने रिमांड होम की बच्चियों से मुलाकात कर मिलने वाले सुविधाओं व व्यवस्थाओं से अवगत हुए.

उपायुक्त ने महिला सम्प्रेक्षण गृह की बच्चियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल लिया और उनके आवासन सुविधाओं का अवलोकन किया. इसके अलावे उन्होंने बच्चियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली. साथ हीं किसी भी प्रकार के समस्या व सुझाव से अवगत कराने की बात कही. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने उत्क्रमित विद्यालय बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर वहां रह रही बच्चियों के पठन-पाठन को और भी बेहतर करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि बच्चियों को एक अच्छा माहौल दिया जाये, ताकि जब वे यहां से बाहर निकले तो एक अच्छे नागरिक बने. उन्होंने आगे कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि यहां बच्चियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये एवं पठन-पाठन के अलावा पाठ्यक्रम सहगामी अन्य क्रियाकलापों में भी उनकी रूचि उत्पन्न की जाये, ताकि इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाकर उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने में सहयोग किया जा सके. 

कोरोना संक्रमण व बर्ड फ्लू को लेकर सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकताः उपायुक्त

इसके अलावे रिमांड होम के व्यवस्थाओं के अवलोकन के क्रम में उपायुक्त ने रसोई घर, वार्ड रूम, स्टोर रूम, शौचलय आदि का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के साथ गुणवत्तापूर्ण भोजन बच्चिओं को मिले इसका विशेष ध्यान रखें.

साथ हीं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन बच्चियों का कार्यकाल या उम्र की सीमा पूरी हो चुकी है. उनकी सूची बनाकर उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि उन्हें उनके गंतव्य स्थान तक भेजा जा सके. सबसे महत्वपूर्ण वर्तमान में कोरोना संक्रमण व बर्ड फ्लू को लेकर विशेष सावधानी व सर्तकता बरतने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को उपायुक्त ने दिया.

सुरक्षा-व्यवस्था का रखे विशेष रूप से ख्यालः उपायुक्त

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही रिमांड होम में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी लेते हुए तैनात कर्मियों व जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रभावती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंटरनेशनल इनर व्हील के स्थापना दिवस पर वर्चुअल रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Next Post

फेक न्यूज, एडल्ट कंटेंट समेत कई मुद्दों को लेकर विवाद, कानून लाने पर विचार कर रही सरकार

Next Post
फेक न्यूज, एडल्ट कंटेंट समेत कई मुद्दों को लेकर विवाद, कानून लाने पर विचार कर रही सरकार

फेक न्यूज, एडल्ट कंटेंट समेत कई मुद्दों को लेकर विवाद, कानून लाने पर विचार कर रही सरकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d