BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तिहाड़ जेल से जुड़ा कनेक्शन, नंबर का चला पता, निशाने पर अंबानी परिवार

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
तिहाड़ जेल से जुड़ा कनेक्शन, नंबर का चला पता, निशाने पर अंबानी परिवार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः मुंबई स्थित उद्योगपति अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो से जिलेटिन बरामद होने के मामले में नया मोड़ सामने आया है. जिसमें पूरे मामले की कड़ी दिल्ली के तिहाड़ जेल से जुड़ रही है. बताया जा रहा है कि जिस टेलीग्राम चैनल से जैश-उल-हिंद ने एक पोस्टर शेयर कर धमकी दी थी, उसे तिहाड़ जेल में बनाया गया था. सुरक्षा एजेंसियों ने नंबर को ट्रैक कर लिया है. अब आगे की जांच की जा रही है.

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि निजी फर्म को एक जांच एजेंसी द्वारा फोन के स्थान को ट्रैक करने के लिए कहा गया था जिस पर टेलीग्राम चैनल बनाया गया था.

इस मामले में मुंबई क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट में कार्यरत सचिन वाजे को उनके पद से हटा दिया गया है. बता दें कि सचिन वाजे वहीं अधिकारी हैं जो उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक स्कॉपियों में मिली जिलेटिन की छड़ मामले की जांच से जुड़े थे. स्कॉपियो के मालिक मनसुख हिरेन की मौत के बाद उनकी पत्नी और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने वाजे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे.

फडनवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में मंगलवार को कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर पिछले महीने विस्फोटक से लदी जो कार मिली थी, वह घटना के चार महीने पहले तक वाजे के कब्जे में थी. कार के मालिक मनसुख हिरेन को बाद में मृत पाया गया. फडनवीस ने दावा किया कि मनसुख हिरेन की पत्नी को शक है कि वजे ने उनके पति की हत्या कर दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कौलेश्वरी पशु मेला की तैयारी पूरी, उद्घाटन आज

Next Post

हेमंत सरकार के पहले मंत्री रामेश्वर उरांव ने कोरोना का टीका लगवाया

Next Post
हेमंत सरकार के पहले मंत्री रामेश्वर उरांव ने कोरोना का टीका लगवाया

हेमंत सरकार के पहले मंत्री रामेश्वर उरांव ने कोरोना का टीका लगवाया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d