-
दस हजार पौधे लगाने का लिया संकल्प
रांची: भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है. इसी के तहत बुधवार से मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गोंदा मंडल में बूथ संपर्क अभियान शुरू हुआ.
कार्यक्रम का शुभारंभ रांची की महापौर आशा लकड़ा ने किया. इस दौरान लोगों के बीच पत्रक बांटे गये. मौके पर उपस्थित गोंदा मंडल के अध्यक्ष रामलगन राम, वार्ड नं एक के पार्षद नकुल तिर्की, मंडल के महामंत्री राजा भट्टाचार्य, संतोष राम, मंडल के उपाध्यक्ष कुंदन सिंह व डा0 भीम प्रभाकर समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.
वहीं डीएवी स्कूल हेहल के समीप पेड़ लगायें पेड़, पेड़ बचाओ के उद्देश्य से हरमू नदी के उद्गम स्थल में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के राकेश कुमार चैधरी ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 10,000 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया है.
कार्यक्रम में संघ के प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह बिसेन, रांची के सांसद संजय सेठ, रांची की महापौर आशा लकड़ा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चैधरी, डीएवी स्कूल के प्राचार्य एमके सिन्हा, मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

