रांची: भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि झारखंड के छात्र-छात्राओं के अलावा एक बड़ी संख्या में लोग वैल्लोर, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद आदि जगहों पर इलाज के लिए गये थे , लेकिन लॉकडाउन के कारण वे वहीं फंस चुके हैं.
Also Read This: सार्वजनिक स्थलों पर थूका तो लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना
इनमें से कितनों की हालत गंभीर रूप से नाजुक होगी. इसलिए राज्य सरकार से आग्रह होगा कि इनकी भी सुध लेते हुए इन्हें झारखंड वापस बुलाने की दिशा में पहल प्रारंभ कर देनी चाहिए. साथ ही राज्य से बाहर फंसे लाखों की संख्या में गरीब मजदूरों-श्रमिकों व रोजी-रोटी के लिए कमाने गए लोगों को भी धीरे-धीरे ही सही, परंतु उन्हें भी सुरक्षित तरीके से लॉकडाउन नियमों का पालन कराते हुए कैसे वापस लाया जा सकता है ? इस पर भी विचार किया जाना नितांत आवश्यक है. झारखंड वापस लाने की दिशा में पहल प्रारंभ कर देनी चाहिए.

