BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रोजेक्ट भवन समेत सभी सचिवालय को एक परिसर में लाने के विकल्प पर विचार हो: मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
August 7, 2020
in Uncategorized
नेशनल लॉ स्कूल बैंगलोर के प्रयास से 174 मजदूर पहुंचे अपने घर: सीएम
Share on FacebookShare on Twitter
  • पुलिस मुख्यालय और एचईसी परिसर स्थित नेहरू पार्क का निरीक्षण किया

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज एचईसी परिसर स्थित नेहरू पार्क और पुलिस मुख्यालय का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाए. मेंटेनेंस के अभाव में पार्क की हालत काफी जर्जर हो चुकी है.

यहां झाड़ियां और घास फूस उग आए हैं, जिसे साफ किया जाए ताकि आम लोग इसका इस्तेमाल कर सके. सोरेन ने कहा कि इस पार्क की पहचान एचईसी प्लांट के निर्माण के साथ जुड़ी है. ऐसे में इसकी साफ सफाई और सौंदर्यीकरण की दिशा में कदम उठाए जाएं.

एक कैंपस में सभी सरकारी दफ्तरों को लाने पर जोर

नेहरू पार्क का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय परिसर का जायजा लिया. यहां अधिकारियों के साथ अनौपचारिक विचार-विमर्श में उन्होंने प्रोजेक्ट बिल्डिंग समेत सचिवालय के सभी बिल्डिंगों को एक कैंपस में लाने पर जोर दिया.

इसके साथ ही इस कैंपस का एक मेन गेट के साथ सभी बिल्डिंगों के लिए कनेक्टिंग गेट भी होने चाहिए स मुख्यमंत्री ने एक कॉमन पार्किंग बनाने पर भी जोर दिया.

उन्होंने अधिकारियों को इससे संबंधित सभी विकल्पों पर बारीकी से विचार करने को कहा, ताकि योजनाबद्ध तरीके से इसे तैयार करने के लिए पहल की जा सके.

गोल चक्कर से पुलिस मुख्यालय तक का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने एचईसी परिसर स्थित गोल चक्कर से पुलिस मुख्यालय तक जायजा लिया. उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट के पुख्ता इंतजाम किए जाएं. सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पूरे परिसर की निगरानी की जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि रोड के दोनों ओर जहां-तहां होर्डिंग्स लगे हुए हैं उन्हें हटाया जाए. इन होर्डिंग्स को लगाने के लिए जगह चिन्हित किया जाए. उन्होंने यहां साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखने का भी निर्देश दिया. इस मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जरूरत के हिसाब से सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा.

इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, स्पेशल ब्रांच के एडीजी मुरारी लाल मीणा, आईजी नवीन कुमार, आईजी प्रिया दुबे, आईजी साकेत कुमार सिंह, डीआईजी विजयलक्ष्मी, पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिम्स में बेड की कमी हो तो नए बेड लगाने पर करें विचार: उपायुक्त

Next Post

होम आइसोलेशन की हो रही सघन मॉनिटरिंग, दूरभाष के माध्यम से ली जा रही स्वास्थ्य की जानकारी

Next Post
होम आइसोलेशन की हो रही सघन मॉनिटरिंग, दूरभाष के माध्यम से ली जा रही स्वास्थ्य की जानकारी

होम आइसोलेशन की हो रही सघन मॉनिटरिंग, दूरभाष के माध्यम से ली जा रही स्वास्थ्य की जानकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d