BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लगातार बारिश को देखते हुए संबंधित अधिकारी रहे अलर्टः उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 14, 2020
in समाचार
लगातार बारिश को देखते हुए संबंधित अधिकारी रहे अलर्टः उपायुक्त

लगातार बारिश को देखते हुए संबंधित अधिकारी रहे अलर्टः उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: लगातार हो रही बारिश को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा है कि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर झारखंड सहित आस-पास के राज्यों में बादल गरजन व बिजली कड़कने की संभावना है. ऐसे में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना भी व्यक्त की जा रही है.

ऐसे में कल रात से लगातार बारिश के प्रभाव को देखते हुए उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया हैं. इसके अलावे उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को जिले से समन्वय रखकर बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में बचाव हेतु सभी समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखेंगे तथा किसी प्रकार की आपात सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारी को अवगत कराएंगे. साथ ही उसके बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी पंचायत भवन सामुदायिक भवनों आदि को आवश्यकतानुसार आश्रय गृह के रूप में सुरक्षित रखेंगे. साथ ही आंधी तूफान के कारण किन्ही पथों पर अगर आवागमन बाधित होती है तो पथ को यथावत चालू कराने के संदर्भ में समुचित कार्रवाई करेंगे.

इसके अलावे उपायुक्त सहाय ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम होने पर प्रयास करे कि अपने घरों में ही रहें. विशेष परिस्थिति में ही अपने घरों से निकलें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार

Next Post

बेमौसम बारिश और कुदरती कहर ने किसानों को रुलाया

Next Post
बेमौसम बारिश और कुदरती कहर ने किसानों को रुलाया

बेमौसम बारिश और कुदरती कहर ने किसानों को रुलाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d